बॉलीवुड को फिर लगा बड़ा झटका, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन
बॉलीवुड को फिर लगा बड़ा झटका, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन
Share:

हाल ही में एक बार फिर से बॉलीवुड में दुःख की लहर दौड़ पड़ी है। जी दरअसल मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। आप सभी को बता दें कि उन्हें सांस लेने में शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां बीते गुरुवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। जी हाँ, वहीँ अगर आपको याद हो तो अभी कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो निगेटिव आया था।

वैसे आप सभी को हम यह भी बता दें कि सरोज खान 72 साल की थीं और उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 20 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद सरोज खान को मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था लेकिन बीते गुरुवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। वहीँ आज यानी शुक्रवार को मलाड के मालवाणी कब्रिस्तान में उनका पार्थिक शरीर सुपुर्द-ए-खाक किये जाने की खबर आई है।

आप जानते ही होंगे सरोज खान ने करीब सैकड़ों गानों को कोरियोग्राफ किया था। वहीँ बहुत कम लोग जानते है कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था और उनके पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह था। इस समय उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहार है। सभी ट्वीट कर अपना दुःख व्यक्त करने में लगे हैं। 

कभी सब-इंस्पेक्टर थे राजकुमार, 'जानी' बनकर बनाई थी लोगों के दिलों में जगह

डायरेक्टर ने की तारीफ तो प्रियंका बोली- 'थप्पड़ नहीं, काम से मारो'

सुशांत सुसाइड केस में अब होगी संजय लीला भंसाली से पूछताछ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -