ट्विटर पर बॉलीवुड सितारो ने दी ईद की बधाई
ट्विटर पर बॉलीवुड सितारो ने दी ईद की बधाई
Share:

बॉलीवुड के सितारो ने ट्विटर पर अपने फैंस को ईद...उल...अजहा की मुबारकबाद दी है। ईद के मौके पर अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है और अपने फैंस को बोला है कि शांति ,कल्याण और खुशी से जीने का संदेश दिया है। अमिताभ ने लिखा है कि अल्लाह सबको सलामत रखे। प्रियंका चोपड़ा ने भी ईद के मौके पर ट्वीट किया है कि अल्लाह सबको सहनशक्ति अदा करे। 

करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' फिल्म की शूटिंग कर रही अनुष्का शर्मा ने भी अपने फैंस को ईद की बधाई दी है। अनुष्का ने लिखा है अल्लाह सबके जीवन मे रोशनी लाए। सोनाक्षी ने भी ईद मुबारक लिखा है। अर्जुन कपूर ने भी ट्वीट किया है कि आप दिन मे जितनी बार सांस लेते है उतनी बार हँसना भी चाहिए। संगीत जगत की मशहूर जोड़ी विशाल शेखर ने लिखा है कि इस बार ईद और गणेश उत्सव दोनों साथ मे आए है हम दोनों त्योहार धूम धाम से मना सकते है। अथिया शेट्टी,सोहा अली खान, हुमा कुरैशी जैसे बहुत से सितारो ने अपने फैंस को ईद की बधाई दी है।     

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -