सैंटा बने अमिताभ बच्चन, इन सेलेब्स ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं
सैंटा बने अमिताभ बच्चन, इन सेलेब्स ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं
Share:

साल के आखिरी फेस्टिवल क्रिसमस को लोग धूम-धाम से मना रहे हैं। इस त्यौहार का लोगों के साथ सेलेब्स को भी ख़ुशी के साथ मना रहे हैं। इसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है और दुनिया भर में 25 दिसबंर को धूमधाम के साथ क्रिसमस (Christmas 2021) मनाया जा रहा है। इन सभी के बीच बॉलीवुड के नए-नवेले कपल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) क्रिसमस साथ मना रहे हैं। वहीं उनके अलावा अमिताभ बच्चन ने सैंटा बन क्रिसमस पर खास संदेश दिया।

आप देख सकते हैं अपने इंस्टाग्राम पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने क्रिसमस के इस खास मौके पर सैंटा क्लॉज के रुप में अपनी तस्वीर शेयर कर लोगों को एक खास संदेश दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'शांति सौहार्द और सुरक्षा के साथ प्यार'। अमिताभ के इस पोस्ट पर फैंस भी फेस्टिवल की बधाई दे रहे हैं तो 'तारे जमीन पर' एक्टर दर्शील सफारी ने लिखा 'हैप्पी क्रिसमस'। वहीं उनके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा ने भी क्रिसमस ईव पर जमकर मस्ती की। आप देख सकते हैं इस पार्टी और मस्ती की ढेर सारी तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। जी दरअसल मलाइका ने खास अंदाज में अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाए दी हैं।

अदाकारा ने कैप्शन में लिखा है, 'इस साल आपकी मुश्किलें कम हों और खुशिया ढेर सी आएं'। उनके अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स क्रिसमस के इस खास मौके पर प्लम केक लाए और क्रिसमस ट्री डेकोरेट कर फैंस को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में वाणी कपूर का नाम भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत भी अपने घर पर क्रिसमस ट्री को सजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर क्रिसमस की बधाई दी है। वहीं इस वीडियो में मीरा की मदद करते उनके बेटे जेन भी नजर आए।

'क्रिसमस' पर हमेशा गाया जाता है ये खास गीत, जानिए इसका इतिहास

क्रिसमस पर सनी लियोन के बेटों ने किया नेक काम, तस्वीरें वायरल

शादी के बाद कैटरीना ने किया नयी फिल्म का एलान, साउथ सुपरस्टार संग मचाएंगी धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -