मध्यप्रदेश की जमीं से ही निकले है ये सुपरस्टार
मध्यप्रदेश की जमीं से ही निकले है ये सुपरस्टार
Share:

मध्यप्रदेश के लोग वैसे तो कई अलग - अलग क्षेत्रों में अपना नाम कर चुके है ठीक ऐसा ही एक क्षेत्र है बॉलीवुड का आइये आज हम बात करते हैं मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की।

सलमान खान 
सलमान का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। बॉलीवुड के इस भाईजान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। आज सलमान अपने दम पर फिल्में हिट करवाने का माद्दा रखते हैं। सलमान खान के पिता सलीम खान का जन्म भी इंदौर में ही हुआ था।

शान 
शान का जन्म प्रदेश के ही खंडवा शहर में हुआ था। उन्हें उनके एल्बम 'तनहा दिल' से खासी पहचान मिली। शान को हमेशा से गायकी का शौक नहीं था, पिता के मौत के बाद उन्हें छोटी उम्र में ही गाना, गाना पड़ा। उन्होंने हिन्दी के अलावा कन्नड़, तमिल, बंगाली, पंजाबी, मराठी, उर्दू और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। शान ने पाकिस्तानी फिल्म के लिए भी गाने गाए हैं।

अर्जुन रामपाल 
 इनका जन्म जबलपुर में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत फिल्म 'प्यार, इश्क और मोहब्बत' से की थी।साल 2001 में आई उनकी इस फिल्म के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) से 'फेस ऑफ द ईयर' का अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

जॉनी वॉकर 
जॉनी वॉकर यानी बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी का जन्म भी मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। जॉनी वॉकर के अंदर शुरू से सिनेमा का जुनून था और लोगों की नकल उतारने में माहिर थे, इसलिए बस में मिमिक्री से यात्रियों का मनोरंजन करते रहते थे। जॉनी वाकर ने गुरुदत्त की कई फिल्मों मे काम किया जिनमें 'आर-पार', 'प्यासा', 'चौदहवी का चांद', 'कागज के फूल', 'मिस्टर एंड मिसेज 55' जैसी सुपर हिट फिल्में शामिल हैं।

आशुतोष राणा 
राणा का जन्म मध्य प्रदेश की गाडरवारा तहसील, नरसिंहपुर जिला में हुआ था। उन्होंने फिल्मों के साथ ही टीवी सीरियलों में अभिनय किया है। उन्हें फिल्म 'दुश्मन' 'जख्म', 'संघर्ष' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए खास तौर पर जाना जाता है। फिल्म 'दुश्मन' में साइको किलर का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।

विरूष्का की शादी को पूरा हुआ एक साल, देखिये उनकी कुछ खास तस्वीरें

2.0 कलेक्शन : अक्षय रजनीकांत ने 12 वे दिन मचा दी धूम, निकल लिया बजट

आयुष्मान ने किया अपनी लाइफ का सबसे बड़ा खुलासा, जानकर चौंक जायेंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -