निर्भया केस पर देसी गर्ल ने दिया ऐसा रिएक्शन
निर्भया केस पर देसी गर्ल ने दिया ऐसा रिएक्शन
Share:

साल 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपराधियों की ​पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी और दोषियों की फांसी की सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट के इस फैसले की हर जगह तारीफ हो रही है। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक इस फैसले की सराहना कर रहे हैं। इस मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने भी अपना मत जाहिर किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस फैसले पर कुछ ऐसा रिएक्शन दिया कि उनके फैंस चौंक गए। 

जानकारी के अनुसार, जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया वैसे ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इस फैसले को अपना समर्थन दिया। इन अभिनेत्रियों ने अपने—अपने ट्विटर अकाउंट पर फैसेले की सराहना करते हुए आरोपियों को सजा देने की बात कही है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, न्याय देर से मिला, लेकिन उसे नकारा नहीं गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस गंभीर अपराध को करने वालों के खिलाफ  कड़ा संदेश दिया है। अब न्याय मिला है, सो अब हमें और निर्भयाएं नहीं देखनी होंगी। 

प्रियंका के अलावा अनुष्का शर्मा, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, मनीषा कोइराला आदि अभिनेत्रियों ने भी इस फैसले की तारीफ करते हुए सुप्रीम कोर्ट पर अपना भरोसा जताया है। 

 

प्रियंका के पास बॉलीवुड फिल्मों की लगी लाइन

निर्भया को इंसाफ: गुनहगारों की फांसी बरक़रार

फैसले के बाद निर्भया के माता पिता की मांग

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -