अमिताभ से लेकर हेमा मालिनी तक ने दी जन्माष्टमी की बधाई
अमिताभ से लेकर हेमा मालिनी तक ने दी जन्माष्टमी की बधाई
Share:

आज पूरे देशभर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि जन्माष्टमी के दिन कृष्ण भगवान की पूजा की जाती है और इसी के साथ इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। इसी लिस्ट में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं क्योंकि वह भी इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह में रहते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स एक दूसरे को बधाईयां देने के लिए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी करते हैं। इन सभी के बीच जन्माष्टमी के अवसर पर महानायक अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, काजल अग्रवाल फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री जैसी कई महान हस्तियों ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

बिग बी यानि अमिताभ बच्चन ने अपनी एक पुरानी फिल्म का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जहां उन्हें दही हांडी तोड़ते हुए देखा जा सकता है। इस क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आला रे आला गोविंदा आला।'' इसी के साथ ही दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने कैप्शन के साथ भगवान कृष्ण की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "यह वह त्योहार टोनाइट है जिसे हम सभी खुशी उत्साह के साथ देखते हैं। उन्होंने आगे कहा, हाँ! यह श्री कृष्ण जन्माष्टमी है, जो भगवान के जन्म का जश्न मनाती है जो सभी बुराई को नष्ट करने के लिए पृथ्वी पर आए थे, उनकी भगवत गीता को सम्मानजनक जीवन जीने के तरीके पर सबसे अच्छे ग्रंथ के रूप में स्वीकार किया जाता है।''

इसी के साथ निर्माता विवेक अगनिहोत्री ने भी ट्विटर के माध्यम से बहुत प्यारा संदेश शेयर किया है। जी दरअसल उन्होंने लिखा, ''कृष्ण हिंदू समाज तक ही सीमित नहीं हैं। कृष्ण केवल विश्वासियों को संबोधित नहीं करते हैं। वह जीवन ब्रह्मांड को संबोधित करता है। अगर आज की दुनिया को किसी ऐसे वैश्विक नेता की जरूरत है जो हमें संकट से बाहर निकाल सके प्रेम, सद्भाव, शांति विकास की दुनिया में ले जा सके, तो वह केवल भगवान कृष्ण हैं।''

श्री कृष्णा के अनंत भक्त हैं ये सेलेब्स, एक भगवान को मानती है अपना बेटा

रोज पढ़ना चाहिए गीता, होते हैं चौकाने वाले फायदे

पूर्व जन्म के चलते कृष्ण को मारने पहुंची थी पूतना, कभी नहीं सुनी होगी ये कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -