बॉलीवुड इंडस्ट्री: किसी ने सी-सेक्शन अपनाकर तो किसी ने बेतहासा दर्द सहकर दिया बच्चे को जन्म
बॉलीवुड इंडस्ट्री: किसी ने सी-सेक्शन अपनाकर तो किसी ने बेतहासा दर्द सहकर दिया बच्चे को जन्म
Share:

बॉलीवुड में अपनी अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन शामिल हैं। यह ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बनाया है। इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फ़िल्में दे चुकीं यह अदाकाराएं आज भी वैसी ही दिखती हैं जैसी वह पहले दिखती थीं। खूबसूरती के मामले में इन अदाकाराओं को आज भी कोई पीछे नहीं कर सकता। ना जाने कितनी ही नयी अदाकाराएं आईं और कितनी ही गईं लेकिन कुछ ऐसी अभिनेत्रियां रहीं जिनकी खूबसूरती आज तक कायम है। कहा जाता है बच्चे को जन्म देने के बाद वजन बढ़ जाता है। ऐसा ही कुछ इन अभिनेत्रियों के साथ भी हुआ लेकिन इन्होने अपने आपको पूरी तरह से फिट कर लिया और आज फिल्मों में अपने जलवे दिखा रहीं हैं। वैसे हम सभी इस बात को जानते हैं कि नॉर्मल डिलीवरी के समय बहुत दर्द होता है। यह दर्द इस कदर होता है जैसे शरीर के अंदर हड्डियां टूट रहीं हो। अक्सर लोग सोचते हैं अभिनेत्रियों ने यह दर्द नहीं झेले होंगे क्योंकि वह बड़ी अमीर हैं, हालाँकि ऐसा कुछ नहीं है। कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने नॉर्मल डिलीवरी के जरिये बच्चे को जन्म दिया। वहीं कई ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने सी-सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म दिया। आज हम आपको ऐसी अदकराओं से मिलवाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

​ऐश्वर्या राय बच्‍चन- बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ने वाली ऐश्वर्या अब फिल्मों में नहीं दिखती। एक समय था जब उनकी फिल्मों को देखने के लिए लोग सिनेमाघर के बाहर भारी संख्या में जमा हो जाते थे। वैसे अब ऐश्वर्या फिल्मों से दूर हैं और बहुत कम प्रोजेक्ट्स पर काम करती हैं। ऐश्वर्या का अधिक से अधिक समय अपनी बेटी के साथ निकलता है, जिसका नाम है आराध्या। आज के समय में ऐश्वर्या आराध्या के साथ ही रहती हैं और उनका खूब ध्यान रखती हैं। आपने हर इवेंट, हर पार्टी, हर जगह दोनों को साथ में देखा होगा। वैसे ऐश्वर्या ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने 38 साल की उम्र आराध्या को जन्म दिया। हम देखते हैं कि 30 साल के बाद महिलाएं सिजेरियन डिलीवरी को चुनती हैं लेकिन ऐश्वर्या ने यह ना चुनकर नॉर्मल डिलीवरी को चुना। उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी के जरिये आराध्या को जन्म दिया।

​ट्विंकल खन्‍ना- ट्विंकल खन्‍ना ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है लेकिन वह फिर भी सुपरहिट ना हो सकी। उनकी कई फ़िल्में आईं लेकिन अधिकतर फ्लॉप रहीं। वैसे ट्विंकल आज के समय में बहुत ही बेबाक हैं। वह अपनी राय सामने रखने में कभी पीछे नहीं रहीं हैं। उन्होंने हर बार अपनी बेबाकी से सभी को हैरान किया है। वैसे उनके बेबाक अंदाज को आप उनके लेखन में भी देख सकते हैं। आपको हम यह भी बता दें कि ट्विंकल ने साल 2012 में बेटी नितारा को जन्म दिया था और उसके लिए उन्होंने भी नॉर्मल डिलीवरी को चुना। वहीं उसके पहले वह बेटे आरव को जन्म दे चुकीं थीं और बेटे के जन्‍म के 10 साल बाद ट्विंकल दूसरे बच्‍चे की मां बनी थीं। आज ट्विंकल अपने बच्चों को अधिक से अधिक समय देती हैं। वह उन्ही के साथ रहती हैं और उन्हें खूब प्यार देती हैं।

​मीरा कपूर- मीरा कपूर को तो आप अच्छे से जानते होंगे। मीरा बॉलीवुड के बहुत ही हैंडसम एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी हैं। वह आज के समय में बॉलीवुड में मशहूर हैं और उनके फैशन ने सभी को दीवाना बना रखा है। मीरा आज बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को फैशन के मामले में मात देती हैं। वैसे मीरा की प्रेग्नेंसी के बारे में बात करें तो वह शादी के कुछ महीने बाद ही प्रेगनेंट हो गई थीं। उन्होंने 27 अगस्‍त, 2016 में बेटी मिशा को जन्म दिया था। मीरा ने उस समय नॉर्मल डिलीवरी से बेटी मीशा को जन्‍म दिया था। बेटी मीशा को जन्म देने के बाद मीरा ने जैन कपूर को जन्म दिया था। वैसे मीरा आज के समय में बहुत मशहूर हैं और इंस्टाग्राम पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। ​​

रवीना टंडन- बॉलीवुड में 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर डांस कर सभी को दीवाना बनाने वाली रवीना टंडन को आज कौन नहीं जानता। रवीना ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं जो आपने देखी ही होंगी। रवीना की जोड़ी को एक समय में गोविंदा से लेकर अनिल कपूर तक के साथ पसंद किया जाता था। रवीना ने साल 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने साल 2007 में एक बेटे को जन्‍म दिया था और इसके लिए उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी को अपनाया था। ​

सुजैन खान- बॉलीवुड के बहुत ही मशहूर एक्टर संजय खान की बेटी सुजैन खान को भी आप सभी जानते ही होंगे। सुजैन खान आज 42 साल की हैं और उन्होंने बॉलीवुड के बहुत ही बेहतरीन एक्टर ऋतिक रोशन से शादी की थी। वैसे अब दोनों का तलाक हो चुका है। सुजैन और ऋतिक की शादी साल 2000 में हुई थी। वहीं अपनी शादी के 6 साल बाद 2006 में सुजैन ने अपने पहले बेटे को जन्‍म दिया था। उस दौरान सुजैन ने नॉर्मल डिलीवरी को अपनाया था। वहीं उसके बाद सुजैन को दूसरा बच्चा 2008 में हुआ था और उसे भी उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी से ही जन्‍म दिया था।

क्या है सिजेरियन डिलीवरी- जी दरअसल इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए ऑपरेशन किया जाता है और गर्भ से शिशु को बाहर निकाला जाता है। इस ऑपरेशन को करने के बाद पेट और गर्भाशय को टांके से बंद कर देते है।

सिजेरियन डिलीवरी अपनाने वाली अदाकाराएं-

करीना कपूर खान- बॉलीवुड जगत में अपनी अदाओ से लाखों दिलों को जीतने वाली करीना कपूर खान आज बेबो के नाम से मशहूर हैं। आज के समय में वह दो बच्चों की माँ हैं और खबरों के मुताबिक़ उन्होंने अपने दोनों बच्चों को सी-सेक्शन के जरिए ही जन्म दिया है। आप जानते ही होंगे बेबो के पहले बच्चे का नाम तैमूर है जो आज के समय में लोगों के चहिते हैं। उनकी एक तस्वीर को देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। वहीं करीना के दूसरे बच्चे के बारे में बात करें तो उसका जन्म हाल ही में हुआ है और अब तक उसका नाम सामने नहीं आया है। वैसे करीना अपने फिगर को बड़ा बेहतरीन रखती हैं। आप उन्हें स्लिम-ट्रिम और ग्लैमरस अदाओं में देख सकते हैं।

काजोल- अपने खूबसूरत अंदाज के लिए मशहूर काजोल आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। काजोल अपने समय की सुपरहिट अदाकारा रहीं हैं और आज भी उन्हें बेहतरीन एक्टिंग के मामले में कोई पीछे नहीं कर सकता। काजोल ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। वैसे काजोल ने अजय देवगन से शादी की है और उन्होंने साल 2003 में बेटी को जन्म दिया था। आज उनकी बेटी 17 साल की है। वहीं साल 2010 में काजोल ने बेटे युग को जन्म दिया। दोनों बच्चों को जन्म देने के लिए काजोल ने सी-सेक्शन का सहारा लिया।

शिल्पा शेट्टी - बॉलीवुड में अपने स्लिम-ट्रिम फिगर के मशहूर शिल्पा शेट्टी आज दो बच्चों की माँ हैं। शिल्पा ने बॉलीवुड में सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। वह आज तक ऐसी कई फिल्मों में नजर आईं हैं जो सुपरहिट रहीं हैं। उनके काम को लोग जमकर प्यार देते हैं और आज तक वह फिल्मों में एक्टिव हैं। शिल्पा ने अपने काम से फैंस का दिल जीता है और वह जल्द ही नयी फिल्म में दिखाई देने वाली है। बहुत कम लोग जानते हैं कि शिल्पा ने अपने बेटे को सी-सेक्शन के जरिये जन्म दिया था। शिल्पा शेट्टी एक बेटे को जन्म देने के बाद भी आज फिटनेस के मामले में बड़ी-बड़ी हिरोइन को टक्कर देती हैं। वहीं उनकी बेटी सरोगेसी के जरिये हुई है।

लारा दत्ता- बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकीं लारा दत्ता को आज कौन नहीं जानता। लारा ने अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों को जीता है। आज उनके लाखों फैंस हैं जो उनकी अदाओं से लेकर उनकी स्माइल तक के दीवाने हैं। वैसे लारा मिस यूनीवर्स का टाइटल भी जीत चुकीं हैं। लारा दत्ता की शादी भारतीय टेनिस प्लेयर महेश भूपति से हुई है। वहीं आज उनकी एक बेटी है और अपनी बेटी को उन्होंने सी-सेक्शन के जरिये जन्म दिया है। लारा आज 42 साल की हैं लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस कमाल है।

मलाइका अरोरा खान- बॉलीवुड में 'मुन्नी' के नाम से मशहूर होने वाली मलाइका अरोड़ा खान आज टीवी के डांस शो को जज करती हैं। उनकी अदाओं के लाखो लोग फैन है। उन्होंने अपने फिगर को बेहतरीन रूप से ढाल रखा है और आज वह अपने उसी फिगर से लाखों दिलों पर बिजलियाँ गिराती हैं। वैसे मलाइका सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान की पत्नी थीं हालाँकि अब दोनों का तलाक हो चुका है। आपको बता दें कि दोनों का एक बीटा है जिसको मलाइका ने सी-सेक्शन के तहत जन्म दिया है। आज के समय में मलाइका का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर से जुड़ा है और दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है।

जब इस मशहूर अदाकारा ने रेखा को कहा था- 'मर्दों को ऐसे संकेत देती थी कि जैसे।।।'

क्या आप जानते हैं गौतम बुद्ध के सिर पर एकत्र हुए 108 घोंघो का रहस्य?

कड़वा है लेकिन सच है: बचपन में लड़ते थे माँ-बाप के लिए, बड़े होने पर फेंक देते हैं घर से बाहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -