जानिए अब क्या कर रहे हैं अजय देवगन के ऑन-स्क्रीन बेटे, पहली ही फिल्म से हो गए थे हिट
जानिए अब क्या कर रहे हैं अजय देवगन के ऑन-स्क्रीन बेटे, पहली ही फिल्म से हो गए थे हिट
Share:

बॉलीवुड और TV अभिनेता वत्सल सेठ का जन्म 5 अगस्त 1980 को हुआ था। आज वत्सल अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वत्सल सेठ जा जन्म मुंबई में ही हुआ था और उनकी पढ़ाई- लिखाई भी वहीं हुई। वत्सल ने अपने करियर का आगाज़ 1996 में सोनी टेलीविजन के धारावाहिक 'जस्ट मोहब्बत' से किया था।  वत्सल की पहली बॉलीवुड फिल्म 'टार्ज़न: अ वंडर कार' भी जबरदस्त हिट रही थी। मगर उसके बाद भी आज वो टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय कर रहे हैं। 1996 से 2000 तक 'जस्ट मोहब्बत' में काम करने के बाद वत्सल सीधे साल 2004 में आई फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के साथ ही वत्सल सेठ एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए थे। बतौर मुख्य कलाकार ये वत्सल की पहली बॉलीवुड फिल्म थी।

इस फिल्म की सफलता को देखकर ही कयास लगाए जा रहे थे कि वत्सल का फिल्मी सफर बहुत आगे जाने वाला है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, फिल्म तो हिट हुई लेकिन वत्सल के करियर को अधिक ऊंचाई नहीं मिल सकी। इस फिल्म में वत्सल के साथ एक्ट्रेस आयशा टाकिया भी थीं। दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म में वत्सल के पिता के रोल में एक्टर अजय देवगन नजर आए थे। फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' के बाद वत्सल ने कई फिल्मों में अभिनय किया, किन्तु बड़े पर्दे पर वत्सल सेठ दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे की तरफ रुख कर लिया। वत्सल बड़े पर्दे पर जो कमाल नहीं दिखा सके, वो उन्होंने छोटे पर्दे पर दिखाया। छोटे पर्दे पर वत्सल की काफी फैन फॉलोविंग है। वत्सल सेठ वर्ष 2016 में 'रिश्तों का सौदागर बाजीगर' धारावाहिक में भी दिखाई दिए थे।

इस धारावाहिक में वत्सल के साथ उनकी पत्नी इशिता दत्ता भी थीं। हालांकि इस धारावाहिक के दौरान दोनों का विवाह नहीं हुआ था। वत्सल सेठ और इशिता इसी धारावाहिक के दौरान करीब आ गए थे और वत्सल ने साल 2017 में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता से गुपचुप तरीके से ब्याह रचा लिया था। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। जिसके बाद शादी करने का फैसला किया। 

अजय देवगन से मिलने से पहले काजोल ने की थी उनकी बुराई, फिर इस तरह हुई मुलाकात

टीज़र: 'रोजी द सैफ्रन चैप्टर' से सामने आया अरबाज का पहला लुक

नोरा फतेही के देसी अवतार ने उड़ाए फैंस के होश, वायरल हुई ये जबरदस्त तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -