BB13 : इतनी बदल गयी 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला, कभी पॉकेटमनी के लिया करती थी यह काम
BB13 : इतनी बदल गयी 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला, कभी पॉकेटमनी के लिया करती थी यह काम
Share:

टीवी के जाने माने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में कई सारी टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हिस्सा लिया है। वही इस सीज़न में कांटा लगा एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने भी वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी है। इसके अलावा शेफाली शो में अक्सर समझदारी से अपना पक्ष रखती नज़र आती हैं। आइए देखते हैं शेफाली की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। वही शेफाली जरीवाला साल 2002 में डीजे ढ़ोल की एलबम के गाने कांटा लगा गाने में नज़र आई थीं। इस गाने में नज़र आते ही शेफाली रातों रात काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थीं। गानें में उनकी अदाएं और डांस मूव्स के कारण उनका कांटा लगा गर्ल का टाइटल मिला था।

एक मिडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान शेफाली ने बताया था कि उन्हें कांटा लगा गाने का ऑफर उनके कॉलेज़ के बाहर मिला था। वही उन्होंने सिर्फ अपनी पॉकेटमनी के लिए इस गाने के लिए हां कहा था, शेफाली ने सोचा भी नहीं था कि ये गाना उनकी जिंदगी बदल देगा। फैमस होने के बाद शेफाली कई और म्यूज़िक एलबम का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा जरीवाला ने साल 2004 में आई फिल्म मुझसे शादी करोगी में नज़र आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की थी। वही शेफाली जरीवाला ने वर्ष 2005 में म्यूजिशियन हरमीत सिंह से शादी कर ली थी। 

दोनों के खराब रिश्ते के कारण शेफाली ने तलाक ले लिया था। इसके बाद तलाक के कुछ सालों बाद शेफाली और पराग त्यागी रिलेशन में आ चुके थे। वही दोनों ने साथ में डांस रियलिटी शो नच बलिए 5 में बतौर कपल हिस्सा लिया था। दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद साल 2014 में शादी कर ली थी। वही पराग और शेफाली की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। इस हफ्ते बिग बॉस में फैमिली वीक दिखाया गया है, जिसमें पराग त्यागी ने घर में एंट्री मारी थी। वही शेफाली जरीवाला की बिग बॉस जर्नी की बात की जाए तो शेफाली शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो के दौरान शेफाली ने सिद्धार्थ शु्क्ला को डेट करने का भी खुलासा किया था।

मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में फोटो किया शेयर, हॉटनेस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

टीवी एक्टर वरुण बडोला ने फिल्म 83 के हीरो के बारे में बोले, कहा - 'बॉलिंग उनसे बेहतर कोई नहीं...'

BB13: फिनाले के पहले इस टीवी एक्ट्रेस ने किया विनर के नाम का खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -