पिता को जन्मदिन विश करते हुए अनुष्का ने शेयर की तस्वीरें, नातिन को खिलाते नजर आए नाना
पिता को जन्मदिन विश करते हुए अनुष्का ने शेयर की तस्वीरें, नातिन को खिलाते नजर आए नाना
Share:

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को उनके बेहतरीन अंदाज के लिए पसंद किया जाता है। अनुष्का आज लाखों दिलों में बसी हुईं हैं। आप जानते ही होंगे बीते दिनों ही वह माँ बनी हैं और उन्हें इसके लिए खूब बधाइयां मिली हैं। अब अनुष्का ने अपने पिता का 60वां जन्मदिन मनाया है और इसी के चलते एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने पिता को बर्थडे विश किया है। आप देख सकते हैं इस पोस्ट के जरिये उन्होंने उनकी कई सारी अनसीन फोटोज भी शेयर की हैं। जी दरअसल अनुष्का ने अपने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि वे अपने पिता के काफी करीब हैं और उन्होंने उनसे काफी कुछ सीखा है। वैसे इस पोस्ट में सभी का ध्यान तो एक खास फोटो पर जा टिका है जो आप भी देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

जी दरअसल यह फोटो अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की है जो अपने नाना संग नजर आ रही है। इस तस्वीर में वामिका का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन एक्ट्रेस के पिता ने उसे गोद में ले रखा है। इसके अलावा अनुष्का ने कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो बेहतरीन हैं। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- 'मेरे 1961 स्पेशल एडिशन का 60वां बर्थडे है। उन्होंने मुझे सच्चा रहना सिखाया, सही दिशा में बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वे हमेशा कहते हैं कि मन की शांति बहुत जरूरी है।

उन्होंने मुझे कई मामलों में प्रेरित किया है। ऐसे सपोर्ट किया है जैसे शायद ही कोई और कर पाए। मैं आप से बहुत प्यार करती हूं।' वैसे एक्ट्रेस कृति सेनन के पिता का जन्मदिन भी 25 मार्च को ही होता है तो उन्होंने अनुष्का की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'हमारे पापा अपना बर्थडे साथ सेलिब्रेट करते हैं। अकंल को मेरी तरफ से विश कर दें।' वैसे अगर अनुष्का के बारे में बात करें तो वह अपना मदरहुड काफी एन्जॉय कर रही हैं। आए दिन उन्हें उनकी बेटी के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है।

क्या भारत ने बंद कर दिया कोरोना वैक्सीन का निर्यात ?

इंदौर: अब मिड-डे मील में बच्चों को दिया जाएगा गुड़-चना, शिक्षा विभाग का फैसला

मुंबई के सनराइज अस्पताल में लगी आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -