बॉलीवुड में नहीं जमा सिक्का तो आशीष चौधरी ने लिया था ये बड़ा फैसला, मिली बड़ी कामयाबी
बॉलीवुड में नहीं जमा सिक्का तो आशीष चौधरी ने लिया था ये बड़ा फैसला, मिली बड़ी कामयाबी
Share:

मनोरंजन के मशहूर अभिनेता आशीष चौधरी आज अपना जन्मदिन मना रहे है, आशीष चौधरी का जन्म, 21 जुलाई, 1978 को मुंबई में हुआ था। अभिनेता अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। आशीष चौधरी बीते 2 दशक से मनोरंजन की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने टेलीविज़न इंडस्ट्री से अपने करियर का आरम्भ किया था। लेकिन बीच में अभिनेता ने बॉलीवुड फिल्मों की ओर अपना रुख कर लिया। वे संजय दत्त की मल्टीस्टारर मूवी तहलका में दिखाई दिए। इसी किरदार से उन्हें पहचान प्राप्त हुई। लेकिन बॉलीवुड में अभिनेता का सिक्का जमा नहीं।

वही एक दो बड़ी मूवीज के अतिरिक्त बॉलीवुड में उन्हें कोई विशेष प्रोजेक्ट्स नहीं मिले। इसके कारण उन्होंने अपना रुख टेलीविज़न की ओर दोबारा किया। यहां पर बात बन गई। उन्हें अच्छे डिमांडिंग कैरेक्टर्स मिल गए। आशीष चौधरी ने साल 1999 में चलो अमेरिका नामक फिल्म से अपने करियर का आरम्भ किया। इसके पश्चात् वे लव एट टाइम स्क्वायर, गर्लफ्रेंड, शादी के लड्डू, स्पीड, धमाल, रामा रामा क्या है ये ड्रामा, भूतनाथ, पेइंग गेस्ट्स तथा डबल धमाल जैसी मूवीज का भाग रह चुके हैं। 

बॉलीवुड में जब सिक्का नहीं जमा तो आशीष ने टेलीविज़न की ओर रुख किया। आशीष ने अपने जैसे टाइप्स तथा वजूद सीरियल्स से आरम्भ किया था। हम परदेसी हो गए नाम के सीरियल में उनके काम को रिकगनाइज भी किया गया था। वही अभिनेता का दोबारा टेलीविज़न की ओर वापसी करने का निर्णय बिल्कुल सही सिद्ध हुआ। वर्ष 2011 में उन्होंने मूवीज से ब्रेक लिया। उसी के तीन वर्ष पश्चात् 2014 में आशीष ने एक मुट्ठी आसमान सीरियल से वापसी की। शो सुपरहिट रहा। वर्ष 2015 में आशीष ने एडवेंचर का मार्ग चुना। वे रोहित शेट्टी के लोकप्रिय गेम शो खतरों के खिलाड़ी में प्रतियोगी के तौर पर दिखाई दिए। 

जब 'शोले' के कारण टूटा था आनंद बख्शी का सिंगर बनने का सपना, सेना की नौकरी छोड़ आए थे बॉलीवुड

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर बोली पूनम पांडे- मैं इस घटना के बीच कोई भी मौका नहीं तलाशना चाहती हूं...

जेल जाते समय राज कुंद्रा के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, टशन में आए नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -