माँ को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर
माँ को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर
Share:

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी नयी फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। जी दरअसल वह जल्द ही फिल्म भूत पुलिस में दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में आप जानते ही होंगे क़ि अर्जुन अपनी मां को खो चुके हैं लेकिन वह अपनी माँ को भूले नहीं हैं। वह हर दिन अपनी माँ को याद करते हैं। अब इसी क्रम में उन्होंने एक बार फिर से अपनी दिवंगत मां मोना कपूर को याद किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

एक इंस्टाग्राम पोस्ट कर उन्होंने अपनी माँ के बारे में लिखा है। उन्होंने अपनी मां के संघर्षों को याद करते हुए जापानी फिलॉस्फर ‘डेसाकू इकेदा’ की एक पोस्ट शेयर की है जो आप देख सकते हैं। इस पोस्ट में उन्होंने मां के प्यार की पवित्रता और मूल्य के बारे में बखान किया है। पोस्ट में वह लिखते हैं- 'अपनी मां द्वारा किए गए प्यार और संघर्षों को कभी मत भूलना। उन चीजों को भी नहीं जो उन्होंने आपके लिए की हैं। मैं अब समझ चुका हूं कि जो लोग अपने दिमाग में मां की प्यारी-सी तस्वीर रखते हैं, वे कहीं नहीं जाते। हम सभी खुशी और शांति के मार्ग पर सब साथ चलेंगे।''

वहीँ इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'फैक्ट ऑफ लाइफ, मां का प्यार, करुणा और शांति'। अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने कमेंट्स किये हैं। आयुष्मान खुराना ने एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने दिल वाले इमोजी को बनाया है। वैसे इसके पहले भी कई बार अर्जुन अपनी माँ के लिए पोस्ट कर चुके हैं।

इवेंट में बिना मास्क के कोरोना से बचने की हिदायत दे रहा था यह एक्टर, हो गया ट्रोल

सीएम शिवराज बोले- मप्र की धरती पर 'लव जिहाद' नहीं होने दूंगा, ये देश तोड़ने का षड्यंत्र

पिता संग शिबानी की तस्वीर देख बेटी अकीरा ने किया यह कमेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -