इथियोपियन एयरलाइंस का बोइंग विमान क्रैश, 160 की मौत
इथियोपियन एयरलाइंस का बोइंग विमान क्रैश, 160 की मौत
Share:

अदीस अबाबा : देश में इथियोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान रविवार को क्रैश हो गया। इसमें सवार सभी 149 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। इनमें चार भारतीय थे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, मृतकों में 35 देशों के नागरिक शामिल हैं। प्लेन इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से केन्या के नैरोबी जा रहा था।

कई यात्रियों से भरा, इथियोपियन एयरलाइन का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त

इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विमान हादसे पर शोक जताते हुए बताया कि मारे गए भारतीयों के नाम- वैद्य पन्नागेश भास्कर, वैद्य हासिन अन्नागेश, नुकावारपु मनीषा और शिखा गर्ग हैं। उन्होंने कहा कि इथियोपिया स्थित उच्चायुक्त से भारतीय मृतकों के परिवार वालों की हर तरह की मदद करने को कहा गया है. एयरलाइंस के सीईओ ने बताया कि बोइंग विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 8.38 बजे उड़ान भरी और इसके 6 मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया था। अभी हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। हालांकि, पायलट ने इमरजेंसी कॉल किया था। इसके बाद उसे लौटने की अनुमति दी गई।

कंगाल पाकिस्तान को ये दो देश दे रहे हैं बड़ा कर्ज, दो हफ्ते में मिलेंगे इतने बिलियन डॉलर

नवंबर में ही खरीदा था विमान 

जानकारी के अनुसार विमान राजधानी अदीस अबाबा से करीब 60 किलोमीटर दूर बीशोफ्तू के पास क्रैश हुआ। एयरलाइंस ने इस विमान को नवंबर में ही खरीदा था। इथियोपियन एयरलाइन को अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन के तौर पर जाना जाता है। 2010 में भी एयरलाइंस का एक विमान बेरूत से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया था, तब 90 यात्रियों की जान गई थी।

सोमवार को भारत दौरे पर आएंगे सऊदी अरब के विदेश मंत्री

अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा पाक, खालिस्तानी समर्थकों से भारतियों पर करवा रहा हमले

अमेरिकी हित में होगा तभी संभव होगा चीन से समझौता : ट्रंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -