कई देशों के बाद, अब अमेरिका ने भी लगाई बोइंग 737 मैक्स के विमानों पर रोक
कई देशों के बाद, अब अमेरिका ने भी लगाई बोइंग 737 मैक्स के विमानों पर रोक
Share:

वाशिंगटन : इथोपिया विमान हादसे के बाद पूरी दुनिया बोइंग 737 मैक्स 8 के इस्तेमाल को लेकर सतर्क हो गई है। भारत समेत दुनिया के कई देशों ने इसपर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं कई देशों ने इन विमानों की उड़ान के लिए अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगाने का ऐलान किया। 

US ने दी चीन को चेतावनी, कहा- अजहर पर नहीं लगा प्रतिबंध तो...

अमेरिका ने भी लगाया बैन 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि हम बोइंग 737 मैक्स 8 और मैक्स 9 के सभी विमानों को उड़ान भरने से रोकने के लिए एक आदेश जारी करने जा रहे हैं। पिछले पांच महीने में इस विमान से दो बड़े हादस हुए हैं। जबकि ये विमान बोइंग के नए मॉडल थे। बीते साल अक्टूबर में लायन एयर का बोइंग विमान जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिससे उसमें सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी। 

भगवान शिव के कारण मनाई जाती है होली, जानिए और भी कारण

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटनाएं 

इसी के साद इथोपियन एयरलाइन का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान भी इसी रविवार को अदीस अबाबा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत भी हो गई। इन हादसों ने विमानन अधिकारियों और एयरलाइंस को दोनों घटनाओं के बीच समानताओं पर सोचने को मजबूर कर दिया। इन दोनों हादसों में काफी समानताएं हैं। दोनों ही विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

यहां दोस्ती बेचकर पैसा कमाते हैं लोग, जानिए ऐसी ही अजीब बातें

अमेरिका ने दी हिदायत, वेनेज़ुएला से तेल न खरीदे भारत

आतंकियों ने रोकी यात्री बस, 13 यात्रियों का किया अपहरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -