बोइंग 737 मैक्स विमान के इंजन में आई खराबी, पायलटों ने की सुरक्षित आपात लैंडिंग
बोइंग 737 मैक्स विमान के इंजन में आई खराबी, पायलटों ने की सुरक्षित आपात लैंडिंग
Share:

 

ओरलैंडो : साउथवेस्ट एयरलाइन के बोइंग 737 मैक्स विमान के इंजन में खराबी का पता चलते ही पायलटों ने फ्लोरिडा के ओरलैंडो में सुरक्षित आपातकाल लैंडिंग की है। इस बात की जानकारी अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन ने दी है। क्रू ने ओरलैंडो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के बाद आपातकाल घोषित करते हुए वापस हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। 

एयर स्‍ट्राइक पर पहली बार बोले राष्‍ट्रपति रामनाथ, दिया इतना बड़ा बयान

पहले भी हो चूका है हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था। दुनियाभर में बोइंग विमानों पर लगे प्रतिबंध के बाद इन विमानों को विक्टरवैली और कैलिफोर्निया में संग्रहित करने के लिए उतारा जा रहा है। बोइंग के इन्हीं विमानों से बीते पांच महीने में दो बड़े हादसे हुए हैं। इससे पहले हादसा बीते साल अक्तूबर में इंडोनेशिया में हुआ था। इस दुर्घटना में 189 लोगों की मौत हो गई थी। 

चीन का आरोप- कहा चुनावी लाभ के लिए पाक-चाइना कार्ड खेल रही भाजपा

कई देशों में प्रतिबंधित है बोईंग 

जानकारी के मुताबिक विमान से दूसरा हादसा इथोपिया में इसी साल 10 मार्च को हुआ। जिससे विमान में मौजूद सभी 157 लोगों की मौत हो गई। मार्च वाली घटना के बाद से दुनियाभर में बोइंग के नए विमानों की सेवाएं बंद कर दी गईं। अमेरिका में 13 मार्च को इनपर प्रतिबंध लगाया गया। अमेरिकी एयरलाइन ने इन विमाननों को उड़ाने की अनुमति दी हुई है, लेकिन बिना यात्रियों के। एफएए का कहना है कि वह जांच कर रहा है लेकिन ये आपातकाल लैंडिंग सॉफ्टवेयर से संबंधित नहीं थी। वही सॉफ्टवेयर जिसे इंडोनेशिया और इथोपिया में हुई विमान दुर्घटना के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

आज है वर्ल्ड टीबी डे, यहाँ जानिए इसके लक्षण और इसका इलाज

सुल्तान अजलान शाह कप : अपने तीसरे मुकाबले में आज मलेशिया से भिड़ेगी भारत

सुल्तान अजलान शाह कप : भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेला ड्रॉ मुकाबला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -