ऐसे सुपरस्टार्स जिनकी पत्नियां रहती है लाइमलाइट से दूर
ऐसे सुपरस्टार्स जिनकी पत्नियां रहती है लाइमलाइट से दूर
Share:

हिंदी सिनेमा के स्टार्स का लाइमलाइट में रहना कोई नई बात नहीं है। क्योंकि फैंस अपने पसंदीदा स्टार के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। वहीं ऐसे में उनकी हर चीज के बारे में जानने के लिए गूगल का सहारा लेते हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो बेशक लाइमलाइट में रहते हैं परन्तु उनकी पत्नियों के बारे में फैंस के पास अधिक जानकारी नहीं होती। चलिए आज के पैकेज में आपको बताते हैं उनकी एक्टर्स की पत्नियों के बारे में जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

सोहेल खान और सीमा सचदेव
सबसे पहले बात करते हैं सलमान खान के भाई सोहेल खान की। एक्टर सोहेल भले ही इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हों परन्तु इंवेट्स में उनकी मौजूदगी अक्सर देखने को मिलती है। वहीं सोहेल खान की पत्नी का नाम सीमा सचदेव है जो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। वहीं सुहैल और सीमा की शादी साल 1998 में हुई थी। इनके दो बेटे हैं।

इमरान हाशमी और प्रवीन साहनी
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी भले ही बड़े पर्दे पर कम नजर आते हों परन्तु लाइमलाइट से वो बिलकुल भी दूर नहीं हैं। अक्सर बड़े इंवेट्स में वो नजर आ ही जाते हैं। परन्तु इमरान हाशमी की पत्नी के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। उनकी पत्नी का नाम प्रवीन साहनी है। दोनों की शादी साल 2006 में हुई थी। इनका एक बेटा भी है जिसका नाम अयान है। इसके साथ ही प्रवीन लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल
एक्टर जॉन अब्राहम कम ही फिल्में करते हैं। परन्तु दर्शकों के बीच वो काफी पॉपुलर हैं। जॉन ने 2014 में प्रिया रुंचाल से की थी। प्रिया मूल रूप से अमेरिका की हैं। प्रिया भी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।

बॉबी देओल और तान्या
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल काफी समय तक बड़े पर्दे से दूर रहे थे परन्तु उन्होंने फिर से कमबैक किया। बॉबी की पत्नी का नाम तान्या है। वहीं दोनों से साल 1996 में शादी की थी। इनके दो बेटे हैं। तान्या बहुत कम मौकों पर ही दिखाई देती हैं।

अरविंद केजरीवाल पर भड़कीं सिमी गरेवाल, कहा- 'मुझे अफसोस है'

कमल का फूल लिए नजर आई यह एक्ट्रेस, फैन ने पूछा - 'भाजपा में शामिल हो रही हो ?'

बॉयफ्रेंड को लिपलॉक करते नजर आईं टाइगर श्रॉफ की बहन, तस्वीर हो रही वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -