बॉबी ने ममता कुलकर्णी को दिया था 1 नाइट स्टैंड का ऑफर, एक्ट्रेस का जवाब सुनकर उड़ गए थे होश
बॉबी ने ममता कुलकर्णी को दिया था 1 नाइट स्टैंड का ऑफर, एक्ट्रेस का जवाब सुनकर उड़ गए थे होश
Share:

ममता कुलकर्णी एक ऐसी अदाकरा जिनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने थे। ममता ने अपनी अदाओं से अच्छे-अच्छे स्टार्स को दीवाना बना दिया था। जब ममता इंडस्ट्री में आईं थीं तो उनकी तुलना पूजा भट्ट से की गई थी और उनमे और पूजा भट्ट में कोई भी अंतर् नहीं बता पाता था, हालाँकि अब दोनों काफी बदल चुकीं हैं। वैसे ममता कुलकर्णी ने कई बड़े-बड़े स्टार्स तक के साथ का किया है फिर वह आमिर खान हो या सलमान खान। ममता को उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता था और वह अपनी अदाओं से भी किसी को भी दीवाना बना देती थीं।

ममता आज इंडस्ट्री से गायब हो चुकीं हैं, लेकिन हाँ वह आज भी अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहती हैं। ममता का नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से जुड़ चुका है। कहा जाता है एक समय था जब दोनों ने शादी कर ली थी और दोनों केन्या में साथ में रहते थे। हालाँकि ममता ने कभी इस बारे में कोई बात नहीं की। वैसे ऐसा भी कहा जाता है कि ममता का अफेयर छोटा राजन से भी रहा था जो अंडरवर्ल्ड डॉन था। उस दौर में उसका एक कॉल आता था और लोगों को फिल्मों में रख लिया जाता था। कुछ रिपोर्ट्स में यह तक दावा किया गया है कि उस दौर में ममता को भी इसी तरह फिल्म मिली थी। वह छोटा राजन की प्रेमिका थीं और इसी के चलते उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आसानी से काम मिल गया था। उस दौर में ममता को जो भी देखता था उनकी खूबसूरती पर दिल हार बैठता था।

वैसे आखिरी बार ममता को फिल्म कभी तुम कभी हम में देखा गया था। यह फिल्म साल 2002 में आई थी और इस फिल्म को करने के बाद ममता ने इंडस्ट्री छोड़ दी। उसके बाद करीब 12 साल बाद ममता सुर्ख़ियों में आईं जब उनका नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से जुड़ा। वैसे अब ममता सन्यासी बन चुकीं हैं। ममता ने एक किताब जारी की है जिसमे उन्होंने बताया है कि अब वह बॉलीवुड छोड़ चुकीं हैं और अध्यात्म की तरफ बढ़ चुकीं हैं, हालाँकि बहुत से लोगों को आज भी विश्वास नहीं होता कि ममता ऐसा कुछ कर सकती हैं। ममता का नाम ड्रग्स केस में जुड़ चुका है हालाँकि आज तक कुछ साबित नहीं हुआ।

वैसे आज हम ममता के उस किस्से को आपके सामने उजागर करने जा रहे हैं जो धर्मेंद्र देओल के बेटे बॉबी देओल से जुड़ा है। जी हाँ, एक ऐसा किस्सा जिसे जिस किसी ने भी सुना उसके होश उड़ गए। आइए आपको भी बताते हैं ये किस्सा।

बॉबी देओल ने दिया था ममता कुलकर्णी को वन नाइट स्टैंड का ऑफर- यह किस्सा है उस समय का जब बॉबी देओल की फिल्म बरसात की शूटिंग चल रही थी। उस शूटिंग के दौरान बॉबी ऊटी के मोनार्क होटल में थे। उसी होटल में ठहरी थीं ममता कुलकर्णी। जी दरअसल ममता उस दौरान अपनी किसी फिल्म के शूटिंग के लिए वहां रुकी थीं। उस फिल्म में ममता के साथ मिथुन थे जो भी उस होटल में ही थे। उस समय मिथुन ने ही ममता की मुलाक़ात बॉबी देओल से करवाई थी। उस समय बॉबी ममता को देखते ही उनपर फ़िदा हो गए और उन्होंने ये सोच लिया था कि किसी भी हाल में ममता को पाना है। उसके बाद वह अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ जहाँ ममता होती वहीं पहुँच जाते।

कुछ ही दिनों बाद वह ममता से घुल-मिल गए और उसके बाद उन्होंने ममता को अपने साथ एक रात बिताने तक का ऑफर दे डाला। उस समय ममता इसे सुनकर हैरान रह गईं और उनके होश उड़ गए। उस दौरान बॉबी का अफेयर पूजा भट्ट से चल रहा था और ममता यह बात अच्छे से जानती थी। इसी को देखते हुए ममता ने बॉबी से पूजा भट्ट से इजाजत लेने के लिए कहा और यह भी कहा कि वह ऐसे रिश्ते में यकीन नहीं रखती लेकिन अगर फिर भी बॉबी उनसे रिश्ता बनाना चाहते हैं तो पहले अपनी प्रेमिका पूजा भट्ट से पूछे।

ममता ने तो यह तक कह दिया था कि वह खुद पूजा से पूछ लेंगी। यह सुनकर बॉबी सकपका गए और उन्होंने अपनी बात को मजाक बता डाला। उसके बाद बॉबी ने ममता का पीछा छोड़ दिया। खैर बॉबी की इस हरकत का खुलासा खुद ममता ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में किया था, हालाँकि आज तक बॉबी ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा। वैसे आजकल बॉबी अपनी वेब सीरीज आश्रम को लेकर चर्चाओं में हैं। बॉबी अपने समय के सुपरस्टार नहीं है बल्कि उनकी अधिक से अधिक फ़िल्में फ्लॉप ही रहीं हैं। वहीं आजकल वह नेगेटिव किरदार निभाने में लगे हुए हैं क्योंकि इससे उन्हें पॉपुलरिटी मिल रही है।

ये हैं बॉलीवुड के सबसे आदर्श सितारे, विवादों से नहीं है कोई नाता

यहाँ जानिए कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर एक सवाल का जवाब

रीना रॉय को अपनी सौतन बनाने को तैयार थीं पूनम सिन्हा लेकिन रखी थी यह शर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -