बंगाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 5 लोगों की मौत, कई लापता
बंगाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 5 लोगों की मौत, कई लापता
Share:

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सोमवार को मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान दो नाव पलट गईं। नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस बड़े हादसे के बाद हंड़कंप मच गया है। हादसे का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में मुर्शिदाबाद के बेलदांगा निवासी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। यह बड़ा हादासा मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित करने के दौरान हुआ। पुलिस के अनुसार, घटना शाम लगभग सोमवार सवा पांच बजे की है। दो नाव में तक़रीबन 10-10 लोग दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए सवार थे। इसकी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने कहा कि गोताखोरों को अभी भी लापता लोगों की तलाश में लगाया गया है। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मी पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।

सामने आए खौफनाक वीडियों में दिख रहा है कि कैसे मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करने के दौरान ये बड़ा हादसा होता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के दौरान इलाके में काफी अधिक भीड़ थी और मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए कई समूहों में लोग खड़े थे।

सोने चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानिए आज के दाम

3 से 6 रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीज़ल, ये होगी वजह

सेंसेक्स 540 अंक फिसला, निफ्टी 160 अंक गिरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -