आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, 50 से ज्यादा लोगों से भरी नाव पलटी
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, 50 से ज्यादा लोगों से भरी नाव पलटी
Share:

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में बड़ा हादसा हो गया है। ईस्ट गोदावरी के देवीपाटन में 50 लोगों से अधिक सवारियों के साथ एक नाव पलट गई है। ये लोग पर्यटक बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल घटनास्थल पर काम में लगा हुआ है। हादसे के बाद 24 लोगों को सकुशल बाहर निकाला जा चुका है। साथ ही लापता लोगों की खोज लगातार जारी है।

हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि पानी में डूबने से कितने लोगों की मौत हुई है। सकुशल बाहर निकाले गए एक शख्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि नाव में 60 के आसपास लोग बैठे हुए थे। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हादसे को लेकर लोग प्रशासन पर सवाल भी उठा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के समय कुछ अन्य नावें भी चल रही थीं। हादसा होते ही आसपास की नावों के नाविक सहायता करने के लिए आगे आए। उन्होंने पानी में डूब रहे की लोगों को सकुशल बाहर निकाला। इसके समय बाद ही रेस्क्यू टीम को हादसे की जानकारी दी गई। रेस्क्यू टीम अब भी मौके पर राहत कार्य में लगी हुई है।

जब कमलनाथ सरकार ने नहीं सुनी बात, तो नेशनल प्लेयर ने शिवराज सिंह से की मुलाकात

उद्योग जगत ने वित्त मंत्री की घोषणा पर जताया सकारात्मक रूख

वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए किए कई बड़े ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -