200 लोगों की जान सांसत में, लीबिया में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा
200 लोगों की जान सांसत में, लीबिया में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा
Share:

त्रिपोली : लीबिया में एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। इस दौरान करीब 200 लोग प्रभावित हुए हैं। नौका में सवार इन लोगों के डूबकर मरने की संभावनाऐं जताई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार नौका में करीब 400 लोग सवार थे। मामले में यह बात सामने आई कि लीबिया के पश्चिमी क्षेत्र जुवारा के करीब यह नौका पलट गई। हालांकि नौका मे सवार लोगों को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन कई यात्री लापता हो गए हैं। माना जा रहा है कि अधिक लोगों के नौका में बैठने के कारण नौका असंतुलित हो गई।

माना जा रहा है कि नाव में अधिकांश अफ्रीकी नागरिक सवार थे। यही नहीं यूरोपीय देश इटली की सैर पर गए थे। इस दौरान यह भी सामने आया है कि लीबिया के रास्ते योरप जाने के प्रयास में अब तक 2000 से भी अधिक लोग मारे गए हें। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि नाव में लगभग 400 लोग सवार थे।

माना जा रहा है कि नाव पलटने पर कुछ यात्री अंदर ही फंसे रह गए। हालांकि तटरक्षक दल द्वारा बचाव अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 201 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था मगर अभी भी कई यात्री लापता बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार जुवारा के पत्रकार ने कहा कि नौका हादसे की खबर की पुष्टि हो चुकी है मगर हताहतों की संख्या को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -