भारत में लॉन्च हुई BMW X4, इतनी होगी कीमत
भारत में लॉन्च हुई BMW X4, इतनी होगी कीमत
Share:

नई दिल्ली : BMW X4 2019 भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने अपनी इस नई SUV की शुरुआती कीमत 60.60 लाख रुपये रखी है, जो इसके टॉप स्पेसिफिकेशन्स वाले मॉडल के साथ 65.90 लाख रुपये तक जाती है। 

बजाज की इस धाकड़ बाइक की बुकिंग शुरू, अगले माह देगी दस्तक

यह है इसकी खासियत 

जानकारी के लिए बता दें कि 2019 BMW X4 पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में लॉन्च की गई है। बात करें डीजल इंजन की तो इसमें दो वेरियंट BMW X4 xDrive20d M Sport X और BMW X4 xDrive30d M Sport X को पेश किया गया है। वहीं, पेट्रोल इंजन में BMW X4 xDrive30i M Sport X वेरिएंट को पेश किया गया है। 2019 BMW X4 के xDrive20d M Sport X वेरियंट की एक्स शोरूम कीमत 60.60 लाख रुपये है। वहीं, xDrive30d M Sport X वेरियंट की कीमत 65.90 लाख रुपये है। जबकि, BMW X4 xDrive30i M Sport X पेट्रोल वेरियंट की एक्स शोरूम कीमत 63.50 लाख रुपये रखी गई है।

Ducati ने किया बेहद चौंकाने वाला खुलासा, लाएगी अब इलेक्ट्रिक बाइक

एडवांस फीचर्स भी है मौजूद 

प्राप्त जानकारी अनुसार BMW की नई SUV, CLAR प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। इसे कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में असेंबल किया गया है।xDrive20d वेरियंट में 2-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 188 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। BMW X4 xDrive30i M Sport X पेट्रोल वेरियंट में 2-लीटर, 4-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 248 bhp का पावर और 350 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

ABS फीचर के साथ भारत में लॉन्च हुई FZ, यह है कीमत और दमदार फीचर

यह है बजाज की सबसे सस्ती और ज्यादा माइलेज वाली गाड़ी, महज 32 हजार रु में हो जाएगी आपकी

पेट्रोल की झंझट होगी खत्म, भारत में आ रहे हैं ये 3 धमाकेदार स्कूटर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -