भारत में BMW की कारें 2 फीसदी तक हुई मंहगी
भारत में BMW की कारें 2 फीसदी तक हुई मंहगी
Share:

जर्मनी की लग्जरी कार निर्मता कंपनी BMW ने बताया कि अगले महीने से भारत में अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा कि 1अप्रैल से यह बढ़ोतरी 2 प्रतीशत तक होगी। यह बढ़ोत्तरी BMW के सभी मॉडल, जिसमें महंगे से सस्ती रेंज की कारों पर लागू होगी।  

इस पर BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पवाह का कहना है कि, BMW ने हमेशा से ही ग्राहकों को अच्छे प्रोडक्ट्स दिए हैं। वहीं, विश्वस्तरीय डीलरशिप तैयार करने और अत्याधुनिक सेवाओं की पेशकश की जा रही है। आज की आर्थिक परिस्थितियों में हमारे असाधारण ब्रैंड पोजिशनिंग को बनाए रखने के लिए और हमारे प्रीमियम ग्राहकों के लिए एक विशिष्ट मूल्य प्रस्ताव जारी रखने के लिए हमने BMW और मिनी की कारों की कीमतों में मामूली सी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

आपको बता दे कि BMW के चेन्नई प्लांट से BMW 1 सीरीज, BMW 3 सीरीज, BMW 5 सीरीज, BMW 7 सीरीज, BMW X1, BMW X3 और BMW X5 जैसी लक्ज़री कारें बनती है। इसके अलावा भारत में मिनी 3 डोर, मिनी 5 डोर, मिनी कनवर्टिबल, मिनी कंट्रीमैन और आल न्यू मिनी क्लबमैन बेची जाती हैं।

 

बाइक के दीवानों को अब बाइक खरीदना होगा और महंगा

चीन और रूस के बाजार पर सैंगयॉन्ग करेगा तीन साल में 1 अरब डॉलर का निवेश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -