BMW iX xDrive50 इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिला ये खास फीचर
BMW iX xDrive50 इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिला ये खास फीचर
Share:

BMW इंडिया की फुल इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव iX  SUV, जिसे इस  माह की शुरुआत में भारत में लॉन्च कर दिया गया था, को सिंगल चार्ज पर 521 किलोमीटर की आधिकारिक EPA (ईपीए) रेंज भी मिल गई है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी ग्लोबली 2 वैरिएंट्स - xDrive40 और xDrive50 में पेश की गई है। 

मुकाबला: BMW iX के साथ कंपनी ने इंडिया में प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एंट्री कर ली है। BMW iX कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है। BMW iX भारत में Mercedes-Benz EQC, Audi e-tron , Porsche Taycan और Jaguar iPace जैसी लक्जरी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देने वाली है। 

ड्राइविंग रेंज: पर्यावरण संरक्षण एजेंसी, या EPA, एक अमेरिकी निकाय है जो इलेक्ट्रिक कारों की एनर्जी एफिशिएंसी का मूल्यांकन कर रही है। BMW ने दावा किया था कि iX इलेक्ट्रिक SUV का xDrive40 वैरिएंट एक बार फुल चार्जिंग पर ज्यादातर 425 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। हाई-स्पेक xDrive50 वैरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 100 किलोमीटर अधिक दे रहा है। हालांकि, जिसकी प्रमाणित रेंज BMW द्वारा पहले दावा किए गए 611 किलोमीटर से बहुत कम है।

EPA रेटिंग के मुताबिक, iX XDrive50 20-इंच के व्हील्स पर चलने पर 324 मील (521) किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। यदि व्हील्स की साइज 21-इंच या 22-इंच कर दिया जाता है, तो ड्राइविंग रेंज 491 किमी और 507 किमी के दौरान मिल रहा है। 

स्पीड: BMW iX के लिए पावर 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स द्वारा पैदा की जाती है जो आगे और पीछे के एक्सल में लगे होते हैं। 111.5 kWh बैटरी पैक जो डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम को पावर भी दे रहा है। इलेक्ट्रिक  SUV 6 सेकंड से भी कम वक़्त में 0-100 किमी प्रति घंटे की तेजी पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटे है। 

पावर: BMW iX xDrive 40 अधिकतम 326 hp का आउटपुट और 630 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर पाएंगे। दूसरी ओर xDrive 50 523 hp का पावर और 765 Nm का पीक टॉर्क पैदा कर पाएंगे। 

चार्जिंग: BMW iX बाजार में उपलब्ध अनेक EV की तुलना में तेजी से चार्ज होगी। जर्मन कार निर्माता का दावा है कि इलेक्ट्रिक SUV आधे घंटे के अंदर 150 kW DC फास्ट चार्जर का उपयोग करके 80 फीसद तक चार्ज हो सकता है। जबकि 50 kW DC चार्जर का इस्तेमाल करने पर यह एक घंटे से थोड़ा अधिक वक़्त ले लेते है। रेगुलर 11 kW AC चार्जर iX एसयूवी को फुल चार्ज करने में लगभग सात घंटे का वक़्त लेने लगता है। 

टाटा मोटर ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए शुरू की ये खास सुविधा

टीवीएस मोटर ने लॉन्च की शानदार बाइक, जानिए क्या है इसकी खासियत

जल्द ही बढ़ाए जाने वाले है इन कारों के दाम, जानिए कितने प्रतिशत होगी वृद्धि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -