कानूनी पचड़े में फंसी प्रियंका चोपड़ा
कानूनी पचड़े में फंसी प्रियंका चोपड़ा
Share:

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ब्यॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह निक को अपने परिवार से मिलाने के लिए भारत भी लाई थीं। यहां पर निक से प्रियंका का पूरा परिवार मिला और सबसे गोवा में साथ में छुट्टियां भी बिताईं। इस दौरान प्रियंका काफी खुश नजर आ रही थीं। अब प्रियंका और निक ब्राजील चले गए हैं और इस समय वहां पर हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि जैसे प्रियंका की खुशी को किसी की नजर लग गई है। 

खबर है कि प्रियंका पर कानूनी शिकंजा कस सकता है। दरसअल, प्रियंका को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक नोटिस  जारी किया है और प्रियंका इसमें फंसती नजर आ ही हैं। बीएमसी ने बॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री को यह नोटिस अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा में आॅफिस और उसी के पास एक अन्य कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के भीतर अवैध निर्माण को लेकर जारी किया है। बीएमसी के नोटिस में बताया गया है कि प्रियंका ने यह कमर्शियल कॉम्प्लेक्स करिज्मा ब्यूटी स्पा और सलून को किराए पर दिया हुआ है। इस स्पा और सलून ने कॉम्प्लेक्स के भीतर अवैध निर्माण कराया हुआ है। लेकिन कॉम्प्लेक्स चूंकि प्रियंका के नाम पर है, इसलिए नोटिस भी उन्हीं को जारी किया गया है। 

खबरों के अनुसार, कई लोगों ने बीएमसी से अवैध निर्माण की शिकायत की थी, इसके बाद बीएमसी ने जांच कर इन शिकायतों को सही पाया। इसके बाद बीएमसी ने प्रियंका को नोटिस जारी कर इस अवैध निर्माण को तुड़वाने को कहा है। खबर तो यह भी है कि नोटिस में प्रियंका को एक महीने की मोहलत दी गई है। अगर एक महीने के अंदर प्रियंका इस अवैध निर्माण को नहीं हटवाती हैं, तो बीएमसी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर  सकती है। 

Video: निक पर बरसा प्रियंका का प्यार, कर दिया यह काम

मैगज़ीन इंटरव्यू में प्रियंका ने महिलाओं के लिए कही खास बात

निक के कॉन्सर्ट में इस तरह क्रेजी दिखी प्रियंका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -