आज मुंबई में नहीं हो रहा कोरोना वैक्सीनेशन, लॉकडाउन पर आ सकता है फैसला
आज मुंबई में नहीं हो रहा कोरोना वैक्सीनेशन, लॉकडाउन पर आ सकता है फैसला
Share:

मुंबई: आज मुंबई में लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं लग रही है। जी दरअसल बीएमसी ने एक ट्वीट किया है और इस बारे में जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि, 'मुंबई में आज वैक्सीनेशन अभियान बंद रहेगा।' जी दरअसल इस समय महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए नासिक में भी लॉकडाउन के संकेत मिल रहे हैं। कहा जा रहा है अगर मामले इसी तरह से बढ़ते रहे तो नासिक में लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

इसके अलावा औरंगाबाद में भी आज ही लॉकडाउन पर फैसला लिया जाने वाला है। जी दरअसल महाराष्ट्र सरकार आज यह फैसला करने वाली है कि औरंगाबाद में लॉकडाउन लगाया जाएगा या नहीं। आप जानते ही होंगे महाराष्ट्र में हर दिन कोरोना के मामलों में उछाल देखने के लिए मिल रही है। इस समय हालात कुछ ऐसे हैं कि एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

आज ही पूरे देश में 18 हजार कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, जो हैरान कर देने वाला आंकड़ा है। बीते शनिवार को महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा नए मामले राज्य में रिपोर्ट किए गए थे। इसी के साथ 53 लोगों की जान चली गई थी। केवल नासिक में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 645 ताजा मामले सामने आए हैं, जिसके बाद लॉकडाउन जैसे हालात बन चुके हैं। अब आज फैसला आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सिद्धार्थ शुक्ला इस अभिनेत्री को सिखा रहे हैं बाइक चलाना, यहां देंखे वीडियो

ब्रिगेड मैदान के लिए रवाना हुए मिथुन चक्रवर्ती, लेंगे PM मोदी की रैली में हिस्सा

रंग सांवला था तो कर ली आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -