मुंबई: चक्रवात तौकाते को लेकर BMC सतर्क, स्थानांतरित किए 580 मरीज
मुंबई: चक्रवात तौकाते को लेकर BMC सतर्क, स्थानांतरित किए 580 मरीज
Share:

मुंबई: चक्रवाती तूफान तौकाते ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। जी दरअसल हाल ही में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के तटीय क्षेत्रों के अलावा मुंबई में भी तूफान आने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एहतियाती कदम उठाया है। जी दरअसल, बीएमसी ने शहर से 580 मरीजों को कोविड-19 देखभाल केंद्रों से स्थानांतरित कर दिया। मिली जानकारी के तहत इस बारे में बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया है।

अधिकारी का कहना है कि ''नगर निकाय ने कोविड देखभाल केंद्रों से 580 मरीजों को मुंबई के राज्य सरकार और नगर निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों में शनिवार (14 मई) की रात को स्थानांतरित कर दिया।'' मिली जानकारी के तहत 580 मरीजों में से 243 बीकेसी, 183 दहिसर और 154 मरीज मुलुंड से स्थानांतरित किए जा चुके हैं।वही BMC ने बीते शुक्रवार (13 मई) को शहर के अस्पतालों को सतर्क किया था कि बेड और ऑक्सीजन उपकरणों की उपलब्धता को लेकर अंतिम समय में कोई अव्यवस्था न हो। इस बारे में एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में उपनगरीय रेल सेवा रविवार (16 मई) को जारी रहेगी।

आप सभी जानते ही होंगे कि आईएमडी ने घोषणा की है कि चक्रवात तौकाते आज यानी रविवार (16 मई) को शहर से गुजर सकता है। इसी को देखते हुए आईएमडी ने बीते शनिवार को कहा था कि ‘तौकाते’ और मजबूत हो गया है और यह गुजरात तट व केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव और दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है। तूफान के शनिवार देर रात तक ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील होने की संभावना है। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है।'' इसके अलावा यह भी कहा गया था कि शनिवार देर रात या रविवार तड़के मुंबई से कुछ दूरी से तूफ़ान के गुजरने की संभावना है।

अस्पताल ने जारी किया मृत्यु प्रमाण पत्र, बेड पर जिन्दा मिला मरीज

जहानाबाद: कोविड सेंटरों में लापरवाही करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, DM ने दिए निर्देश

अब केरल में छाया ‘ब्लैक फंगस’ इन्फेक्शन का कहर, CM पिनाराई विजयन ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -