आपको भी है हाई ब्लड प्रेशर की समय तो खाएं यह 4 फल
आपको भी है हाई ब्लड प्रेशर की समय तो खाएं यह 4 फल
Share:

हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में आम हो गई है। जी दरअसल यह एक कॉमन समस्या बन चुकी है और आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति इसका शिकार हो रहा है। वैसे उच्च रक्तचाप के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। जी दरअसल कुछ लोगों में अधिक स्ट्रेस, एंग्जायटी के कारण हाइपरटेंशन की समस्या होती है, तो कुछ में काम का प्रेशर, डेडलाइन, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खानपान खराब होना, कम सोना आदि आदतों के कारण ब्लड प्रेशर हाई रहने लगता है। अगर इसे समय पर सामान्य बनाए रखने के उपाय ना किए जाएं तो आपको कई तरह की गंभीर समस्या हो सकती हैं। जी हाँ, इसी के साथ कुछ लोग ब्लड प्रेशर कम करने के लिए दवाओं का सेवन करने लगते हैं, जो सही नहीं है। जी दरअसल अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, हेल्दी चीजों का सेवन करें, एक्टिव जीवन जिएं, तो रक्तचाप को हाई होने से बचाए रख सकते हैं। अब आज हम आपको उन फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे खकार हाई ब्लड प्रेशर से राहत मिल सकती है।

कीवी - कीवी खाने से आप हाइपरटेंशन की समस्या को कंट्रोल में रख सकते हैं। जी दरअसल कीवी एक बेहद ही स्वास्थ्यवर्धक फल है, जो डाइजेशन से लेकर इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसी के साथ इसको खाने से स्किन भी हेल्दी रहती है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जी दरअसल कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो ब्लड प्रेशर को मैंनेज करता है। अगर आप प्रतिदिन दो से तीन कीवी का सेवन करते हैं तो हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से खुद का बचाव कर सकते हैं।

तरबूज - गर्मी में तरबूज शरीर को तरोताजा, कूल और हाइड्रेटेड रखता है। जी हाँ और यह फल ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। ब्लड प्रेशर का इलाज सही समय पर ना कराया जाए, तो यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हार्ट डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप तरबूज खा सकते हैं।


आम- गर्मी के मौसम में आम खाना चाहिए, यह सबसे बेहतरीन होते हैं। इसी के साथ आम उन्हें भी खाना चाहिए, जिन्हें हाइपरटेंशन की शिकायत रहती है। जी दरअसल आम में पोटैशियम भरपूर होता है, जो उच्च रक्तचाप को मैनेज करने के लिए एक आदर्श फल है। आप मैंगो शेक, स्मूदी, फ्रूट चार्ट या फिर आम को काटकर भी खा सकते हैं।

केला- पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। केले में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। जी हाँ और यह एक बेहद ही सस्ता फल है। हर दिन एक से दो केला खाएं और अपने उच्च रक्तचाप को नॉर्मल बनाए रखें।

राजस्थान ने सीएम चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पंजीकरण की समय सीमा 7 मई तक बढ़ाई।

IIT मद्रास में कोविड के मामले में बढ़ोतरी

पकाने से पहले कभी नहीं धोना चाहिए अंडे, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -