सालों से खूनी झरना समझती थी दुनिया, लेकिन सच्चाई निकली कुछ और...
सालों से खूनी झरना समझती थी दुनिया, लेकिन सच्चाई निकली कुछ और...
Share:

दुनिया में ऐसे बहुत से रहस्य है जो सदियों से अनसुलझे है. इन पर वैज्ञानिक भी सर्च करके हैरान रह जाते हैं. ऐसे ही अंटार्कटिका एक ऐसा महाद्वीप जो पूरी तरह से बर्फ से घिरा हुआ हैं. यहां का तापमान हमेशा माइनस में रहता हैं. वैसे तो अंटार्कटिका में बहुत से बर्फ के ग्लेशियर हैं लेकिन एक ऐसा रहस्यमय ग्लेशियर भी है जिससे लाल रंग का पानी निकलता है जिसे ब्लड फॉल कहा जाता था. इसके बारे में पहले लोगों को गलत जानकारी थी लेकिन जब जानकारी सामने आई तो सभी हैरान रह गए. आइये जानते हैं. 

इसलिए कहा जाता था ब्लड फाल्स

इसका नाम टेलर ग्लेशियर है. ईस्ट अंटार्कटिका में विक्टोरिया लैंड के मैकमुर्डो ड्राई वैलीज में वेस्ट लेक बोननी में बर्फ से ढकी सतह पर टेलर ग्लेशियर स्थित हैं. ये ग्लेशियर बड़ा ही अनोखा ग्लेशियर है. लाल रंग के पानी के कारण इसे खून से जोड़कर ग्लेशियर को ब्लड फाल्स भी कहा जाता है. हैरानी की बात ये है कि ये पिछले 106 सालो से एक रहस्य बना हुआ था. लेकिन अब वैज्ञानिको ने ग्लेशियर से निकलते हुए लाल पानी के पीछे का राज़ खोल दिया है. 

अमेरिका के कोलोराडो कॉलेज की पूर्व स्नातक छात्र जेसिका बड़गेलेय, यूनिवर्सिटी ऑफ अलास्का की हिमनद वैज्ञानिक एरिन पेटिट और उनकी शोधकर्ताओं टीम ने मिलकर ग्लेशियर में लाल पानी होने की वजह खोज ली. आपको बता दें, उन्होंने इस शोध के लिए रेडियो इको साउंडिंग राडार का इस्तेमाल भी किया. उन्होंने बताया कि ये लाल पानी दरअसल एक विशालकाय तालाब से गिर रहा है.

शोधकर्ताओं ने माना कि ये पानी जैसे-जैसे फ्रीज होता जाता है, वैसे-वैसे वो गर्मी छोड़ता जाता हैं. यही गर्मी बर्फ को चारों तरफ से गरम करती है. इसी प्रक्रिया के कारण ये रासायनिक क्रियाएं हो रही हैं. इसी वजह से ग्लेशियर से लाल रंग का पानी निकल रहा है. इस अनुसंधान को 2017 में साबित किया गया. 

इस घिनौने काम के लिए शख्स को मिली 160 साल की सजा

बंजी जंपिंग करते शख्स की खुली रस्सी और...

पीछे की ओर भी उड़ सकता है ये पक्षी, जानें पक्षियों के बारे में रोचक जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -