राहुल के ब्लड ग्रुप के लिए भाग-दौड़ कर रहे अधिकारी
राहुल के ब्लड ग्रुप के लिए भाग-दौड़ कर रहे अधिकारी
Share:

लखनऊ : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को लेकर उत्तरप्रदेश का गोरखपुर प्रशासन मुश्किल में है। प्रशासन दौड़-धूप में लगा है। उसे बस चाहत है तो राहुल के ब्लड ग्रुप की। जी हां, आप सोच रहे होंगे कि भला इसमें परेशान होने की क्या बात है किसी भी पैथोलाॅजी या रिसर्च सेंटर में या फिर अस्पताल में यह मिल सकता है। मगर बात ही कुछ ऐसी है दरअसल राहुल का रक्त समूह बी नेगेटिव है। यह ब्लड ग्रुप चिकित्सालय के ब्लड बैंक में समाप्त हो चुका है। इस दौरान यह कहा गया है कि एसपीजी से सुरक्षा विवरण मिलते ही जिला प्रशासन ने ब्लड ग्रुप को लेकर दौड़ - भाग प्रारंभ कर दी है। 

इस मामले में एक अधिकारी ने कहा कि सेफ हाउस हेतु चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्युटी भी लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का अमला राहुल गांधी का ब्लड ग्रुप खोजने में लगा है। चिकित्सालय प्रशासन की परेशानी का सबब यह है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समूह वाला ब्लड जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तो कहीं भी नहीं है। जिस कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा बी नेगेटिव को तलाशा जा रहा है। 

ब्लड बैंक, लोगों से भी संपर्क कर बी नेगेटिव के बारे में पूछताछ की जा रही है। ब्लड की अतिरिक्त व्यवस्था न होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल प्रशासन ने ब्लड के लिए पुलिस लाईन के आरआई को पत्र लिखकर बी निगेटिव समूह के ब्लड वाले दो सिपाहियों को भेजने की बात भी कही है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहां पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे। इस दौरान सेफ हाउस में डाॅ. वीके डाॅ. एएन सिंह, डाॅ. पेपी सिंह, लैब टैक्निीशियन राहुल गांधी गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन पर ही मौजूद रहेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -