अभ्यास में फटा मोर्टार, 2 जवान शहीद
अभ्यास में फटा मोर्टार, 2 जवान शहीद
Share:

जैसलमेर : भारत पाकिस्तान की सीमा से सटे क्षेत्र में मोर्टार की गूंज सुनाई दी। सीमावर्ती क्षेत्र किशनगढ़ में फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास किया जा रहा था। अभ्यास सत्र के दौरान मोर्टार फट गया। मोर्टार फटने से दो जवानों की मौत हो गई और करीब 5 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग रेंज में अभ्यास किया। मोर्टार फटने पर अन्य साथियों ने घायलों की ओर दौड़ लगाई। इस ब्लास्ट में दो जवानों की मौत हो गई। सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा युद्ध का अभ्यास अक्सर किया जाता है। जिसमें वे घातक हथियारों पर हाथ आजमाते हैं।

ऐसे ही एक अभ्यास में गोला फट जाने से एक जवान की मौत हो गई थी। जैसलमेर के समीप इस रेंज में इस तरह का हादसा होने से जवान घायल हो गए। जिन जवानों द्वारा अभ्यास किया जा रहा था वे 161 वीं वाहिनी के थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -