इंदौर: महू कैंट एरिया में हुआ धमाकेदार ब्लास्ट, कई घायल
इंदौर: महू कैंट एरिया में हुआ धमाकेदार ब्लास्ट, कई घायल
Share:

इंदौर: कोरोना संक्रमण का कहर अभी थमा नहीं है लेकिन इस बीच प्रदेश कई हादसों से गुजर रहा है। अब हाल ही में जो हादसा हुआ है वह इंदौर के महू का है। यहाँ आज यानी गुरुवार सुबह ब्लास्ट हो गया है। मिली जानकारी के तहत इंदौर के महू कैंट एरिया से लगे खान कॉलोनी की एक मल्टी में ब्लास्ट हो गया है और इस हादसे में कई लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है महू कैंट एरिया से लगे खान कॉलोनी की एक मल्टी में आज यानी गुरुवार सुबह ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया, इस हादसे में यासीन, उसकी पत्नी, उसका डेढ़ साल का बच्चा और उसके चाचा के घायल होने की जानकारी हाथ लगी है।

ऐसा माना जा रहा है कि गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से यह हादसा हुआ है। इस हादसे और धमाके की वजह से मल्टी के आसपास बने मकानों को भी बड़े नुकसान हुए है। इस मामले के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, और अब पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार महू की खान कॉलोनी की मल्टी में यासीन नामक व्यक्ति किराए से रहता है। सुबह के समय यासीन की पत्नी जब नाश्ता बना रही थी, उसी दौरान तेज धमाका हुआ। धमाका इतना भयंकर था कि गैस टंकी के परखच्चे उड़ गए और आवाज दूर तक सुनाई दी। आप सभी को बता दें कि यह ऐसा पहला मामला नहीं है। बल्कि आजकल तो आए दिन मध्यप्रदेश में हादसे होने लगे हैं।

कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों से मुलाकात करेंगे जेपी नड्डा

मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल को CM शिवराज ने दी शुभकामनाएँ

जम्मू-कश्मीर में सेना ने दिखाया दम, पुलवामा और कुपवाड़ा में ढेर किए 5 आतंकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -