भाजपा MLC नेता पर लगा छेड़खानी का आरोप, सभी पदों से हुए बर्खास्त
भाजपा MLC नेता पर लगा छेड़खानी का आरोप, सभी पदों से हुए बर्खास्त
Share:

पटना : बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक एमएलसी नेता लालबाबू प्रसाद को पार्टी से निलंबित कर दिया है। दरअसल पार्टी ने एलजेपी की महिला विधान पार्षद से छेड़खानी के आरोप झेल रहे लालबाबू प्रसाद को पार्टी के विभिन्न पदों से हटा दिया। लोक जनशक्ति पार्टी की विधान पार्षद नूतन सिंह छातापुर क्षेत्र की एमएलसी विधायक हैं वे भाजपा के नेता नीरज बबलू की पत्नी हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इसे गलत बताया और कहा कि उन्हें इस मामले में किसी तरह की शिकायत और जानकारी नहीं मिली है।

दूसरी ओर विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी कहा है कि उन्हें किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। दरअसल भाजपा के दोनों नेता नीरज बबलू और लालबाबू सदन में आपस में भिड़ गए थे। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह लालबाबू द्वारा नूतन सिंह का हाथ पकड़ना बताया जा रहा था। ऐसे में नीरज ने लालबाबू की धुनाई की। भारतीय जनता पार्टी ने लालबाबू को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटा दिया।

इस मसले पर राजनीतिक विरोध की बात भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व से ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की। तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशील मोदी आरोपी को बचाने के प्रयास में लगे हैं मगर यह घटना सदन में हुई थी। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानमंडल के इतिहास में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उनका कहना था कि इस मामले में विरोध किया जाएगा।

जनता दल यूनाईटेड के विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि विधान परिषद के 100 वर्ष के इतिहास में इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा को पहले अपने दल में ही एंटी रोमियो स्क्वाड बनाने की जरूरत है।

अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से ख्वाजा के दरबार में पेश की चादर

RSS का सामना करने के लिए तेजप्रताप यादव बना रहे DSS

योगी सरकार के एंटी रोमियो अभियान के समर्थन में आए RJD विधायक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -