हैदराबाद : सुंदर लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फांसकर झूठी शादी रचाने और फिर इन लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने हाल ही में पकड़ा है। हैदराबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया यह शख्स पहले तो लड़कियों से प्रेम करता था फिर वह उनसे शारीरीक संबंध बनाता था। मिली जानकारी के अनुसार इस लड़के को लैब टेक्निशियन बताया जाता है। यह लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फांसकर उनसे शारीरीक संबंध बनाता था।
इसके बाद शारीरीक संबंध बनाने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करता था। मिली जानकारी के अनुसार जो लड़कियां या महिलाऐं अच्छी दिखतीं श्रीकांत उनसे चिकनी - चुपड़ी बातें करता और अपने प्रेम जाल में उन्हें फंसा लेता था। इन लड़कियों को वह झांसा देकर झूठी शादी कर लेता और फिर इनसे शारीरीक संबंध बना लेता था। यही नहीं श्रीकांत इन लड़कियों के अश्लील एमएमएस भी बनाकर उन्हें डारता और ब्लैकमेल करता था। उसकी पत्नी ने उससे तंग आकर पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।