'ब्लैक फ्राइडे' बना साल का आखिरी शुक्रवार
'ब्लैक फ्राइडे' बना साल का आखिरी शुक्रवार
Share:

नई दिल्ली: आज शुक्रवार का दिन है। किन्तु यह शुक्रवार किसी ब्लैक फ्राइडे से कम नहीं रहा। प्रातः से ही 3 दुखद घटनाएं सामने आईं। आधी रात को विश्व के सबसे महानतम फुटबॉलर्स में से एक पेले के देहांत की खबर आई। तत्पश्चात, शुक्रवार प्रातः 3।30 बजे भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का देहांत हो गया। तत्पश्चात, एक और दुखद खबर सामने आई। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का हरिद्वार में हादसा हो गया। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। 

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें उन्हें बहुत चोटें आई हैं। यह दुर्घटना दिल्ली से रुड़की जाते वक़्त गुरुकुल नारसन इलाके में शुक्रवार तड़के हुआ। ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना के पश्चात् उनकी कार में भीषण आग भी लग गई। दुर्घटना के बाद पंत को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, पंत को मैक्स देहरादून रेफर कर दिया गया है। पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने आई, जिसमें गंभीर चोटें नजर आ दे रही हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीरा बा ने अहमदाबाद में आज आखिरी सांस ली। उनका निधन अहमदाबाद के यूएन मेहता चिकित्सालय में शुक्रवार प्रातः 3।30 बजे हुआ। मंगलवार को हीरा बा को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी थी। हीरा बा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। 

ब्राजील के फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उनके निधन की खबर दी। 20वीं सदी के महान फुटबॉलर पेल को कोलन कैंसर था तथा वह बीते कुछ दिनों से साओ पाउलो के अस्पताल में भर्ती थे। अधिकतर फॉर्वर्ड पोजीशन पर खेलने वाले पेले को दुनिया का सबसे महान फुटबॉलर कहना गलत नहीं होगा। पेले जैसा खिलाड़ी शायद ही आने वाले सदियों तक पैदा हो। पेले का ऑरिजनल नाम एडसन एरंटेस डो नासिमेंटो था। किन्तु बेहतरीन खेल के चलते उन्हें कई दूसरे नामों से भी जाना जाता था। पेले को 'ब्लैक पर्ल', 'किंग ऑफ फुटबॉल', 'किंग पेले' जैसे कई सारे निकनेम मिले। पेले अपने जमाने के सबसे महंगे फुटबॉलर्स में से एक थे।

क्या आप भी बना रहे है न्यू ईयर पर वैष्णो देवी जाने का प्लान? तो जरूर पढ़ ले ये खबर

पूर्व DMK सांसद मस्तान की मौत पर हुआ हैरतंअगेज खुलासा, रिश्तेदारों ने ही की हत्या

बिहार भाजपा को बड़ा झटका, उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -