महाराष्ट्र में किया काले हिरण का शिकार, हथियारों सहित दो गिरफ्तार
महाराष्ट्र में किया काले हिरण का शिकार, हथियारों सहित दो गिरफ्तार
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में काले हिरण के शिकार का एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। मराठवाड़ा में काले हिरण के शिकार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला औरंगाबाद जिले के वैजापूर जंगल क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां जंगल में काले हिरण पाए जाते हैं। वहीं काले हिरण का शिकार करने के मामले में दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। 

इन लोगों को काले हिरण का शिकार करने के बाद उस समय गिरफ्तार किया गया जब ये लोग उसे काट रहे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की आयु लगभग 27 साल के करीब है। वैजापुर जंगल के वन रक्षक ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि दो लोगों को काले हिरण के शिकार मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ये लोग हिरण को काट रहे थे, उस दौरान इन लोगों को पकड़ लिया गया। 

फिलहाल हिरण का मृत शरीर, शिकार के लिए उपयोग किए गए हथियार, हिरण काटने के लिए प्रयोग किए जा रहे औजार भी जब्त कर लिए गए हैं। इस मामले में पकड़े गए दोनों लोगों को गंगापुर अदालत में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां दोनो की पुलिस हिरासत की मांग की जाने वाली है। वहीं पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि अपराधी काले हिरण को किसे बेचने वाले थे।

बिहार: दो फ़ीट जमीन के लिए चाचा की जान का दुश्मन बना भतीजा, मार दी गोली

कार में बेटी से गैंगरेप कर रहे थे दरिंदे, चीख सुनकर पहुँच गया पिता और फिर...

7 वर्षीय बेटे ने गलती से मारी माँ को गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -