किसने दी थी प्रधानमंत्री के रुट की जानकारी ? अब प्रदर्शनकारियों ने खुद खोला राज़
किसने दी थी प्रधानमंत्री के रुट की जानकारी ? अब प्रदर्शनकारियों ने खुद खोला राज़
Share:

अमृतसर: पीएम नरेंद्र मोदी के काफिले को कल पंजाब के फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों के कारण एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक रुकना पड़ा, फिर भी हालात न सुधरते देख पीएम वापस लौट आए। यह उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी। इसके बाद से यह सवाल निरंतर  उठ रहा है कि आखिर प्रदर्शनकारियों तक पीएम मोदी की अचानक बदली सड़क मार्ग की यात्रा की जानकारी कैसे पहुंची। अब किसान संघ के एक नेता ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि फिरोजपुर के SSP ने खुद इसकी जानकारी उन्हें दी थी। 

भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी (फूल) (BKU) के राज्य महासचिव बलदेव सिंह जीरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, 'पहले हमें लगा SSP हमें तितर-बितर करने के लिए ऐसा कह रहे हैं। यदि हमें पता होता कि पीएम सच में उन रास्तों पर जा रहे हैं, तो हमारी प्रतिक्रिया अलग होती। आखिरकार, वह हमारे प्रधानमंत्री हैं।' जीरा ने आगे कहा कि हम प्रधानमंत्री की रैली में जा रहे भाजपा के वाहनों को रोकने के लिए वहां इकठ्ठा हुए थे।

जीरा ने आगे कहा कि हम लुधियाना-फिरोजपुर राजमार्ग पर पियारेना गांव के समीप नाले पर बने पुल पर प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान फिरोजपुर के SSP हमें सूचित करने पहुंचे थे कि प्रधानमंत्री इस सड़क पर जा रहे हैं। हमने अपने धरने से बचने के लिए भाजपा की गाड़ियों  को रैली के लिए वैकल्पिक मार्ग लेने को कहा था। हमें लगा कि प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। बाद में हमें मीडिया समाचारों से पता चला कि पीएम ट्रैफिक जाम में फंस गए हैं और हमारे धरने की वजह से वापस लौट गए। बता दें कि BKU क्रांतिकारी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल
का बयान अपने ही संगठन के महासचिव बलदेव जीरा के बयान से बिलकुल विपरीत है।  

BKU क्रांतिकारी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने क्या कहा ?

सुरजीत सिंह फूल ने प्रधानमंत्री का रास्ता रोकने वालों को धन्यवाद कहा है।  अब BKU क्रांतिकारी के नेता सुरजीत सिंह फूल ने वीडियो जारी करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा है। इस वीडियो में सुरजीत सिंह कह रहे हैं कि, 'आज गांव रत्ताखेड़ा में BKU क्रांतिकारी के सदस्यों ने मोदी की रैली से महज 10 -11 किमी दूर सड़क जाम करके, हर प्रकार की मुश्किल का सामना करके, भाजपा नेताओं की धमकियां सह कर, रोड जाम करके, भाजपा के लोगों को हमने पानी के बीच से निकलवाया,।इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।' 

पीएम मोदी का रास्ता रोकने वाले प्रदर्शनकारियों को कौन दे रहा बधाई ?

पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर झूठ क्यों बोल रहे CM चन्नी और पंजाब पुलिस ?

PM की सुरक्षा में चूक, बार-बार बयान बदल रहे चन्नी, प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पी रही पंजाब पुलिस, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -