भाजपा का मुरैना मेयर सीट हारना कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के लिए बड़ा झटका
भाजपा का मुरैना मेयर सीट हारना कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के लिए बड़ा झटका
Share:

लखनऊ: केंद्र की मोदी सरकार में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निर्वाचन क्षेत्र मुरैना में एक बार फिर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मुरैना नगर निगम में सभापति के चुनाव में भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के सभापति प्रत्याशी राधारमण उर्फ राजा दंडोतिया ने 6 वोटों से जीत दर्ज की है। मुरैना महापौर सीट गंवाने के बाद, अब सभापति की सीट भी हारना केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। 

महापौर का पद गंवाने के बाद सभापति की सीट को हासिल करने के लिए सभी नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बुलाकर अपने बंगले पर रातभर उनके साथ मंथन किया था। बता दें कि चंबल की मुरैना नगर निगम पर कांग्रेस ने महापौर पर जीत दर्ज करने के बाद अब सभापति पद को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कांग्रेस की ओर से सभापति के लिए वार्ड 27 से राधारमण दंडोतिया को उम्मीदवार बनाया गया था और भाजपा ने वार्ड क्रमांक 33 से भावना मंडलेश्वर को टिकट दिया।

भाजपा को कुल 21 वोट मिले हैं, तो वहीं कांग्रेस ने 27 वोट प्राप्त करके महापौर सभापति की सीट पर अपना कब्जा कर लिया है। बता दें मुरैना नगर निगम में भाजपा के पास कुल 15 पार्षद थे, वहीं कांग्रेस के पास 19 पार्षदों का समर्थन था। वही इसके साथ बसपा के 6 पार्षद, AAP पार्टी का एक और चार निर्दलीय पार्षद भी उसके समर्थन में थे। कुल मिलाकर बसपा और निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया, जिससे चलते कांग्रेस का सभापति जीत गया। 

'स्मृति ईरानी अंगुली दिखा दिखाकर बोलती हैं, लेकिन पहले हमें आवास दिलाएं', इस नेता ने दी केंद्रीय मंत्री को चुनौती

'पतंग उड़ाना सांस्कृतिक गतिविधि, रोक नहीं लगा सकते..', दिल्ली HC ने ख़ारिज की याचिका

'इस्लामीकरण' की तरफ बढ़ रहा देश, झारखंड के 1800 स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -