बाटला हाउस: BJP कार्यकर्ताओं ने किया सोनिया के खिलाफ प्रदर्शन
बाटला हाउस: BJP कार्यकर्ताओं ने किया सोनिया के खिलाफ प्रदर्शन
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया। जिसमें आंदोलनकारियों ने नारेबाजी कर अपना विरोध करना प्रारंभ कर दिया। प्रदर्शन में दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, श्याम जाजू, अश्विनी उपाध्याय सहित कई नेता शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सदैव से ही आतंकी तत्वों को संरक्षण देने की बात कही। दरअसल भाजपा ने यह प्रदर्शन दिल्ली में हुए बटला हाउस एनकाउंटर का विरोध करने वाले आईएसआईएस के आतंकियों का वीडियो सामने आने के बाद किया।

इस वीडियो में एक आतंकी यह कह रहा है कि वह वह आतंकी है जो बाटला हाउस के एनकाउंटर से भाग भागकर आया है। भाजपा ने अपने प्रदर्शन में विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रारंभ से ही आतंकियों को संरक्षण दिया है। कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही कांग्रेस विभिन्न देशविरोधी कार्रवाई कर रही है। इस मामले में भाजपा सांसद उदित राज ने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए आतंकियों को संरक्षण दिया। कांग्रेस ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताया था मगर जब आतंकी का वीडियो सामने आया तो यह बात साफ हो गई कि यह एनकाउंटर फर्जी नहीं था।

भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बाटला हाउस के मामले में सोनिया गांधी देश से क्षमा मांगे। उन्होंने इस फर्जी मुठभेड़ कहा। जिससे यह सिद्ध हो गया कि वे आतंकी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तो शहीद पुलिस अधिकारी मोहनचंद्र शर्मा की शहादत पर ही सवाल कर दिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -