भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया केरल में हमले का विरोध
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया केरल में हमले का विरोध
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में आज गर्म रविवार के दौरान राजनीति भी गर्मा गई। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित सीपीआई - एम के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी क कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से केरल में हमले हुए हैं। उनका विरोध किया गया। विरोध के दौरान वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं का विरोध भी किया गया।

केरल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले का विरोध कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि केरल में वाम मोर्चा चुनाव जीत गया तो वह भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर हमले करने में लगा रहा।

यही नहीं केरल के कन्नूर जिले में 38 वर्ष के प्रमोद की हत्या सीपीआई - एम के कार्यकर्ताओं ने भी की। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन आक्रोशित भीड़ वहां लगे बेरिकेड्स पर चढ़ गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जब विरोध किया तो सीपीआई - एम के कार्यकर्ता कार्यालय से बाहर आ गए ऐसे में विवादइ और मारपीट के हालात बन गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -