दिल्ली में केजरीवाल की कार पर हुआ हमला, 'आप' ने 'भाजपा' पर लगाए आरोप
दिल्ली में केजरीवाल की कार पर हुआ हमला, 'आप' ने 'भाजपा' पर लगाए आरोप
Share:

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला होने की खबर आई है। यह हमला दिल्‍ली के नरेला क्षेत्र में हुआ है। हमले के दौरान अरविन्द केजरीवाल किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नरेला की यात्रा पर थे। आप ने इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को ख़ारिज कर दिया है।

मूर्तियों पर खर्च किए गए पैसे लौटाने को लेकर बसपा नेता ने दिया बड़ा बयान

मिली जानकारी के मुताबिक,  सीएम केजरीवाल नरेला विधानसभा क्षेत्र की अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्य का उद्घाटन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान केजरीवाल का कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव कर लिया। घेराव में लगभग तीन सौ कार्यकर्ताओं के स्वतंत्र नगर के समीप खड़े होने की बात प्रकाश में आई है, जहां से सीएम केजरीवाल का काफिला गुजरना था।

बुआ-बबुआ के शासन में यूपी में माफियाराज था, योगीराज में सब भाग खड़े हुए- अमित शाह

शाम लगभग सवा चार बजे जैसे ही केजरीवाल का काफिला स्वतंत्र नगर मोड की ओर मुड़ा कथित भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल हाय-हाय के नारे लगाने आरम्भ कर दिए। लगभग दस मिनट तक सीएम केजरीवाल के काफिले को वहीं पर रुकना पड़ा। कथित भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष नीलदमन खत्री कर रहे थे। आप की तरफ से भाजपा पर केजरीवाल की कार पर पत्थराव किए जाने का आरोप लगाया गया है। 

खबरें और भी:-

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला: लालू के तीखे बोल- ''का हो नीतीश, कुछ शरम बचल बा की नहीं''

कुमारस्वामी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा भाजपा ने विस अध्यक्ष को दिया 50 करोड़ का ऑफर

गिरिराज सिंह ने ममता को बताया 'पूतना', कहा घुसपैठियों का समर्थन करने वाली 'लक्ष्मी बाई' नहीं हो सकती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -