गुजरात में लहराया भगवा,भाजपा को मिली 99 सीटें
गुजरात में लहराया भगवा,भाजपा को मिली 99 सीटें
Share:

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत सोमवार को मतगणना की गई, मतगणना के परिणाम भाजपा के लिए उत्साहजनक रहे। भारतीय जनता पार्टी ने राजनीतिक तौर पर गुजरात में जीत दर्ज करवाई। एक बार फिर गुजरात में भगवा ध्वज लहराया। विपक्षी दलों को इस बात का संतोष रहा कि वे पहले से अच्छा प्रदर्शन कर अपनी सीटों का आंकड़ा बढ़ाने में सफल रही। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट के अनुसार गुजरात चुनाव की 182 सीट पर भाजपा को 99 सीटें मिली वहीं कांग्रेस ने 77 सीटें प्राप्त कीं। निर्दलियों ने तीन सीटों पर जीत अर्जित की।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने इस बात को खारिज कर दिया कि, गुजरात में कांग्रेस द्वारा उनकी पार्टी को चुनौती दी गई है। इस चुनाव में राष्ट्रवाउी कांग्रेस पार्टी ने एक और भारतीय ट्राइबल पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। निर्दलिय प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत अर्जित की। जब सीटों की गिनती प्रारंभ हुई तो, पोरबंदर विधानसभा सीट से पहला परिणाम आया।

भारतीय जनता पार्टी के नेता व राज्य के मत्स्य पालन मंत्री बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडिया को 1855 मतों से पराजित किया। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को राजकोट पश्चिम से जीत मिली तो मेहसाणा की सीट पर उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने जीत दर्ज की। मणिनगर से भाजपा के सुरेशभाई पटेल,सुरेश पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी वेताबेन नरेंद्र भाई ब्रह्मभट्ट को 75199 मत के अंतर से हराया।

सभी दल एकजुट हों और ईवीएम का मसला उठाऐं - हार्दिक पटेल

गलत साबित हुई लालू की भविष्यवाणी

गुजरात और हिमाचल में चला मोदी मैजिक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -