गुजरात - महाराष्ट्र में स्थानीय चुनावों में खिला कमल
गुजरात - महाराष्ट्र में स्थानीय चुनावों में खिला कमल
Share:

मुंबई। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है। इस जीत को बेहद अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि निकट भविष्य में विधानसभा के चुनाव गुजरात में होने हैं ऐसे में भाजपा के लिए स्थानीय निकाय चुनाव की इस जीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा ने इस चुनाव में 7 में से 5 सीटों पर कब्जा जमाया। चुनाव में कांग्रेस की सीटें काफी कम रहीं।

दूसरी ओर महाराष्ट्र में संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां पहले चरण के मतदान के परिणाम घोषित हुए जिसमें भाजपा ने 50 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की। भाजपा को घोषित सीटों में से 1457 सीटों पर जीत मिली। 7 अक्टूबर को यहां 38884 ग्राम पंयायतों पर मतदान हुआ था जिसमें से 2974 पंचायत के परिणाम घोषित किए गए थे।

महाराष्ट्र पंचायत चुनाव में मिली इस बड़ी जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है और इसके लिए महाराष्ट्र की जनता का शुक्रिया अदा किया है। ग्राम पंचायत चुनावों में दूसरी पार्टियां बीजेपी से काफी पीछे हैं।

इसमें कांग्रेस को 301 सीटें मिली हैं। वहीं 222 सीटों पर शिव सेना ने कब्जा किया है। एनसीपी ने 194 सीट पर बाजी मारी है। जानकारी सामने आई है कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए 3692 ग्राम पंचायतों में 14 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 16 अक्टूबर को इसका परिणाम जारी होगा।

BJP नेताओं को बयानबाजी न करने की मिली हिदायत

कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे के गढ़ में लगा रही सेंध

CPM की रैली में हुआ धमाका, आज बंद की अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -