लोकसभा चुनाव: भगवामय हुआ हिमाचल प्रदेश, सभी सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत
लोकसभा चुनाव: भगवामय हुआ हिमाचल प्रदेश, सभी सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर सत्ता पर काबिज भाजपा ने जीत हासिल करते हुए 2014 लोकसभा चुनावों का अपना प्रदर्शन दोहराया. इस पर्वतीय प्रदेश में कांग्रेस एक भी सीट प्राप्त नहीं कर सकी. प्रदेश की लोकसभा सीटों- मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला पर भाजपा उम्मीदवारों ने तीन लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की. इस प्रकार भाजपा ने प्रदेश में 69 प्रतिशत वोट हासिल किये. 2014 में भी चारों सीटों पर भाजपा को जीत मिली है.

हमीरपुर सीट से भाजपा के अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के राम लाल ठाकुर को 399572 वोटों से मात दी. अनुराग ठाकुर को 668812 और राम लाल ठाकुर को 281000 वोट प्राप्त हुए. इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे.

कांगड़ा सीट पर भाजपा के किशन कपूर ने कांग्रेस के पवन काजल को 477623 वोटों से शिकस्त दी. किशन कपूर को 712133 और पवन काजल को 245474 वोट मिले. इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे.

मंडी सीट पर भाजपा के राम स्वरूप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को 405459 वोटों से शिकस्त दी. राम स्वरूप शर्मा को 638441 और आश्रय शर्मा को 240184 वोट प्राप्त हुए. कुल 17 उम्मीदवार मैदान में थे

शिमला सीट पर भाजपा के सुरेश कुमार कश्यप ने कांग्रेस के धानी शांडिल को 327515 वोटों से करारी शिकस्त दी. सुरेश कुमार को 601306 और धानी राम को 277647 वोट हासिल हुए. कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे.

लोकसभा चुनाव: देश भर से 27 मुस्लिम सांसद पहुंचे लोकसभा, सदन में ख़त्म हुआ मुस्लिमों का सूखा

अमेठी से स्मृति ईरानी ने दर्ज की शानदार जीत, जनता को कहा शुक्रिया

लोकसभा चुनाव: देश भर में प्रचंड मोदी लहर, मध्य प्रदेश में भाजपा को 29 में से 28 सीटें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -