मालीवाल के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोला
मालीवाल के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोला
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा ने विरोध दर्ज कराते हुये मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को ही बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ता आयोग कार्यालय पहुंची और यहां नारेबाजी कर, मालीवाल को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।

बीते दिनों ही दिल्ली पुलिस ने मालीवाल के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है। आयोग में कथित भर्ती घोटाले कांड में मालीवाल को आरोपी बनाया गया है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी इसी मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। बुधवार को बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आयोग कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुये उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने की मांग रखी।

विरोध करने वाली कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस प्रकरण दर्ज होने के बाद मालीवाल को अध्यक्ष पद पर रहने का अधिकार नहीं है। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आयोग में हुई नियुक्तियों को भी रद्द करने की मांग की है।

पद का किया दुरूपयोग

मालीवाल को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग करने वाली मोर्चा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मालीवाल ने अपने अध्यक्ष पद का हमेशा से ही दुरूपयोग किया है। उन्होंने न केवल आयोग के धन का बेवजह उपयोग किया है वहीं बाले-बाले नियुक्तियां भी कर दी गई है। आरोप लगाया गया है कि अभी तक कई आम आदमी पार्टी नेताओं पर महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगा है लेकिन मालीवाल ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी हिम्मत नहीं जुटाई।

ACB ने दर्ज किया स्वाति मालीवाल के खिलाफ प्रकरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -