मोदी युग के अंत का इंतजार करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गलती है: प्रशांत किशोर
मोदी युग के अंत का इंतजार करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गलती है: प्रशांत किशोर
Share:

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर हमेशा ही अपने द्वारा दिए गए बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नहीं समझने' को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में अगले कई दशकों तक बीजेपी का दबदबा रहने वाला है और मोदी युग के अंत का इंतजार करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गलती है। आप सभी को बता दें कि प्रशांत किशोर बीते दिनों गोवा दौरे पर थे, और यहाँ उन्होंने साफ शब्दों में यह कहा कि, 'उनका मानना है कि अगले कई दशकों तक भाजपा से लड़ना होगा।'

जी दरअसल प्रशांत किशोर इस समय बंगाल सीएम ममता बनर्जी के लिए पर्दे के पीछे रहकर काम कर रहे हैं। वहीं अब हाल ही में उन्होंने कहा कि, 'राहुल गांधी संभवतः किसी वहम में हैं कि भाजपा केवल मोदी लहर तक ही सत्ता मे रहने वाली है।' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'भाजपा चाहे जीते या हारे, मगर वह भारतीय राजनीति के केंद्र में रहेगी। ठीक वैसे ही जैसे कांग्रेस के 40 साल थे। भाजपा कहीं नहीं जा रही। एक बार आप भारत में 30 प्रतिशत वोट पा लेते हैं तो आप इतनी जल्दी कहीं नहीं जा रहे। इसलिए इस चक्रव्यूह में कभी न फंसे कि लोग गुस्सा हो रहे हैं और वे मोदी को उखाड़ फेकेंगे। हो सकता है लोग मोदी को हटा दें, मगर भाजपा फिर भी कहीं नहीं जा रही। आपके अगले कई दशकों तक भाजपा का सामना करना पड़ेगा।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'राहुल गांधी के साथ यही दिक्कत है। संभवतः, वह सोचते हैं कि यह कुछ वक्त की बात है, जब तक लोग मोदी को सत्ता से बेदखल न कर दें। यह नहीं होने वाला।' प्रशांत किशोर ने यह भी कहा, 'जब तक आप नरेंद्र मोदी की ताकत समझ नहीं लेते और उनकी मजबूती को मान नहीं लेते, तब तक आप उनका सामना नहीं कर पाएंगे। मुझे जो परेशानी दिखती है वह यह है कि लोग पीएम मोदी की ताकतों को समझने में अधिक समय नहीं दे रहे, वे ये नहीं समझ रहे कि मोदी इतने लोकप्रिय कैसे हो रहे हैं। यदि आपको यह पता होगा, तब ही आप उनका सामना कर सकेंगे।' उन्होंने यह तक कह डाला कि, 'आप कांग्रेस के किसी भी नेता के पास चले जाइए, वे कहेंगे कि यह कुछ वक्त की बात है, लोग तंग आ रहे हैं, सत्ता विरोधी लहर आएगी और लोग पीएम मोदी को हटा देंगे। मुझे इसपर संदेह है, यह नहीं होने जा रहा है।'

बंगाल में भाजपा को लगा एक और झटका, TMC में शामिल हुए विधायक कृष्ण कल्याणी

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- "बीजेपी उसी तरह भारत को तबाह कर रही है जैसे..."

जब PM नहीं थे मोदी, तब उनकी रैली में हुए थे सीरियल बम ब्लास्ट...मामले में 9 आरोपी दोषी करार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -