बिहार में किसानों का मुद्दा उठाएगी भाजपा, बक्सर हिंसा पर नितीश सरकार को घेरेगी
बिहार में किसानों का मुद्दा उठाएगी भाजपा, बक्सर हिंसा पर नितीश सरकार को घेरेगी
Share:

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की बिहार इकाई द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 22 फरवरी को पटना पहुंचेंगे। भाजपा का यह किसान सम्मेलन संन्यासी एवं किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। भाजपा की बिहार इकाई के प्रमुख संजय जायसवाल और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि शाह 22 फरवरी को पार्टी के किसान सम्मेलन में शामिल होंगे।

जायसवाल ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है कि स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पार्टी के सवर्ण समर्थन आधार को मजबूत करने की रणनीति के रूप में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि, 'स्वामी सहजानंद सरस्वती के योगदान को पूरे विश्व के इतिहासकारों ने स्वीकार किया है। कृपया इसे किसी संकीर्ण दृष्टिकोण से न देखें।' भाजपा नेताओं ने बक्सर की हिंसा का जिक्र करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को ''किसान विरोधी'' भी करार दिया। बता दें कि बक्सर में 11 जनवरी को ताप विद्युत परियोजना के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बिहार पुलिस ने लाठियां बरसाईं थी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम नितीश जब हाल में 'समाधान यात्रा' के दौरान बक्सर गए, तो उन्होंने प्रभावित किसानों से मिलना तक उचित नहीं समझा। स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म 1889 में यूपी में हुआ था। उन्होंने बिहार के बिहटा में एक आश्रम स्थापित किया था जहां वह किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर सक्रिय रहे। 

अशोक गहलोत को कांग्रेस विधायक ने कहा धृतराष्ट्र.., मिला 'जयचंद' का तमगा

राम रहीम को कैसे मिली पैरोल ? कांग्रेस के हमलों के बाद सीएम खट्टर ने दिया जवाब

कांग्रेस से हाथ मिलाना उद्धव ठाकरे को पड़ा महंगा, कल लग सकता है बड़ा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -