1918 मंडलों पूर्व सीएम कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी भाजपा
1918 मंडलों पूर्व सीएम कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी भाजपा
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से पूर्व सीएम कल्याण सिंह को 31 अगस्त को संगठनात्मक 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह का जनता एवं कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव था। उनके देहांत से दुखी हर शख्स एवं कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करना चाहता है।

उन्होंने बताया कि, 31 अगस्त को लखनऊ में एक बड़ी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 1918 संगठनात्मक मंडलों में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता कल्याण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जी संगठनात्मक दायित्वों व सार्वजनिक जीवन में गांव, गरीब, किसान, दलित, पिछड़ों समेत तमाम वर्गों के लिए काम किया उनसे सदैव जुड़े भी रहे। पार्टी के कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारियों के साथ ही आम जनता भी बाबूजी के देहांत से दु:खी है। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, नेता, जनप्रतिनिधि, मंत्री, कार्यकर्ता के साथ ही आम नागरिकों की सहभागिता भी होगी।

बता दें कि पूर्व CM कल्याण सिंह की अस्थियां शुक्रवार को नरौरा स्थित गंगा में विसर्जित कर दी गईं। अस्थि विसर्जन के दौरान कल्याण सिंह के पुत्र व पौत्र सहित प्रशासन उपस्थित रहा। कलश की अस्थियों को नरौरा के बसी घाट स्थित गंगा आरती स्थल से स्टीमर से गंगा में विसर्जित किया गया। बाकी दो कलशों में रखी गई अस्थियों को स्वजन ने अपने पास रखा। दोनों कलश की अस्थियों को लेकर स्वजन अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मढ़ौली के लिए रवाना हो गए।

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह ने थामा सपा का दामन, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

'अपने अरबपति मित्रों के लिए कृषि कानून लाई है भाजपा..', केंद्र पर फिर भड़की प्रियंका गाँधी वाड्रा

तालिबान पर बोले कश्मीरी नेता शफकत वटाली, आतंकी संगठन को छोड़कर बाकी सभी पर मढ़ा दोष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -