यूपी में भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी
यूपी में भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी
Share:

मुजफ्फरनगर: केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि यूपी में 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी. रविवार शाम को यहां एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूपी में कैराना का पलायन चुनावी मुद्दा नहीं होगा. यह कानून और व्यवस्था से जुडी समस्या है. नायडू ने समाजवादी पार्टी और बसपा पर जाति कि राजनीति करने का आरोप लगाया|

जबकि भाजपा के एक सांसद ने आरोप लगाया था कि एक खास समुदाय के भय से कई हिन्दू परिवारों को पश्चिमी यूपी के कैराना शहर से कथित रूप से पलायन करना पड़ा. वहीं मथुरा और कैराना की घटना पर सपा सरकार को घेरते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि राज्य में हिंसा का वातावरण बना हुआ है, जो चिंता का विषय है|

नायडू ने यह भी कहा कि हाल ही में हुए राज्य सभा के चुनाव में केवल भाजपा ने मुस्लिमों को नामांकित किया. किसी राजनितिक दल ने 57 सीटों में से एक भी सिट मुस्लिमों को नहीं दी. जबकि मुख्तार अब्बास नकवी झारखण्ड से और एमजे अकबर मध्य प्रदेश से राज्य सभा पहुंचे|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -