छत्तसीगढ़ में भाजपा के 13 साल का मनेगा जश्न
छत्तसीगढ़ में भाजपा के 13 साल का मनेगा जश्न
Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रमन सिंह नेतृत्ववाली सरकार को 13 वर्ष पूर्ण हो जाने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मेगा शो आयोजित होगा। राज्य में भाजपा की सफलता पर कार्यक्रम होने जा रहा है। ऐसे में भाजपा के नेता विशेष तैयारियों में लगे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत जोगी से कहा कि कांग्रेस में बिखराव का माहौल है। हालात ये है कि उसकी धार कमजोर हो गई है।

अजीत जोगी को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि अजीत जोगी के टूटने से कांग्रेस कमजोर हो गई है इसमें बिखराव का दौर है। उन्होंने कहा कि जोगी की बढ़ती सक्रियता का लाभ भाजपा को ही मिलेगा। इस दौरान कहा गया कि किसानों की हालत सुधारने के लिए सरकार ने आवश्यक कदम उठाए हैं। इतना ही नहीं सब्सिडी के स्थान पर किसान समृद्ध होंगे और इसका लाभ भी किसानों को मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैशलेस बिजनेस की बात कही है। ऐसे में राज्य की सभी दुकानों कारे कैशलैस ट्रांजिक्शन योग्य बनाना एक मुश्किल कार्य है। मगर इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्य कर 1 लाख पंचायत में स्वाइप मशीन लगाऐंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में 22 लाख लोगों के पास स्मार्ट कार्ड हैं और पीडीएस कार्ड आदि का उपयोग हो रहा है।

इस मामले में PM नरेंद्र मोदी से भी आगे निकल गए रमन सिंह !

रमन सिंह ने की किसानों को ब्याज मुक्त ऋण

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -