खांडू सरकार का भाग बनेगी भाजपा
खांडू सरकार का भाग बनेगी भाजपा
Share:

इटानगर: अरूणाचल प्रदेश में जल्द ही एक राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके तहत खांडू सरकार में भाजपा के नेता शामिल होंगे। दरअसल विधानसभा में विपक्ष के नेता तामियो तागा जल्द ही खांडू कैबिनेट में शामिल होने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अरूणाचल प्रदेश देश का एक और ऐसा राज्य होगा जहां पर भाजपा सत्ता में होगी। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले कांग्रेस मुक्त भारत के प्रयास को बल मिलेगा।

गौरतलब है कि यहां पर क्षेत्रीय दलों के साथ भाजपा सत्ता में गठबंधन कर रही है। दरअसल नाॅर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस के सदस्य एनडीए में भागीदारी करेंगे। अक्टूबर के पहले सप्ताह में खांडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह से भेंट की थी।

उन्होंने भाजपा से सरकार में शामिल होने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की थी। खांडू के समर्थकों ने अपील करते हुए कहा था कि भाजपा को सत्ता में आना चाहिए। साथ ही भारत को अंतर्राष्ट्रीय मसले पर भी बल मिलेगा। दरअसल अरूरूणाचल प्रदेश की सीमाऐं चीन से सटी हुई हैं और कई बार चीन यहां के क्षेत्र पर अपना अधिकार तक जता देता है। उन्होंने अपील की थी कि भाजपा के सत्ता में भागीदार हो जाने पर एक स्थिरता का माहौल बनेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -